छोटी पैंट पहनकर पुतिन से मिले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी मीम की झड़ी
Pakistan-Russia Relations: चीन के बीजिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता में शहबाज की पैंट और ईयरफोन न लगा पाने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
शहबाज शरीफ, व्लादिमीर पुतिन (फोटो- सोशल मीडिया)
Putin-Shehbaz Sharif Meeting: चीन के बीजिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। यह वार्ता चीन में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शहबाज को उनकी छोटी पैंट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उन्होंने पैंट की जगह कैप्री पहन रखी थी।
इसके अलावा, शहबाज बैठक शुरू होने से पहले असहज स्थिति में फंस गए। वह अपने कानों में ईयरफोन लगाने के लिए काफी जूझते नजर आए। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि, अंत में पुतिन ने अपनी हंसी पर काबू पाया और इशारे से शहबाज को ईयरफोन लगाने में मदद की। तीन साल पहले भी शहबाज पुतिन के सामने इसी तरह की स्थिति में फंस चुके हैं।
Wah! Kya style hai bheekh maangne ka.. 😂 pic.twitter.com/EgR1EtqcrQ — Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) September 2, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Teesta River: तीस्ता विवाद पर बांग्लादेश ने थामी ड्रैगन की उंगली, भारत के लिए क्यों खड़ी हो सकती है नई मुसीबत?
ट्रंप के जाते ही पुतिन की एंट्री! 19 मई को बीजिंग में सजेगा ‘दो दोस्तों’ का दरबार; आखिर क्या है मुद्दा?
Trump China Visit: ट्रंप चीन दौरा रहा बेहद अहम, शी जिनपिंग संग मुलाकात को बताया ‘G-2’ मोमेंट
चीन से लौटते ही ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे में फेंके फोन और लैपटॉप, क्यों राष्ट्रपति के खेमे में मचा हड़कंप?
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
पुतिन और शरीफ के बीच मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “वाह! क्या स्टाइल है भीख मांगने का।” एक अन्य यूजर ने शरीफ की पैंट पर निशाना साधते हुए कहा, “वो सब तो ठीक है, लेकिन इतनी छोटी पैंट कौन पहनता है कि मोजे कहां तक हैं वो भी दिखने लगे।”
Prime minister of pakistan Shehbaz sharif met president putin of Russia at Sco submit . Pakistan prime minister ask for some money but putin offered him traditional relation. Prime mister tried to defend himself .
Watch the video for more i bet you cannt stop laughing😂 pic.twitter.com/T4Qeqel00o — Alok raghav (@AlokKumra) September 2, 2025
एक और यूजर ने शहबाज और पुतिन की एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कुछ पैसे मांगे, लेकिन पुतिन ने उन्हें पारंपरिक रिश्ते का प्रस्ताव दिया। प्रधानमंत्री ने अपना बचाव करने की कोशिश की। मुझे यकीन है आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।” इसके अलावा, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को मीटिंग के दौरान उनकी बॉडी लैंग्वेज के लिए भी ट्रोल किया गया, क्योंकि वह मीटिंग में ज्यादातर सिर झुकाए बैठे थे।
यह भी पढ़ें: भारत पर आंखे गड़ाए रहा अमेरिका, चीन ने रूस के साथ कर लिया गैस पाइपलाइन सौदा, पुतिन बोले- अभूतपूर्व
पुतिन से क्या बोले शहबाज?
मीटिंग के दौरान शहबाज शरीफ ने पुतिन से कहा कि उनका देश भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों का सम्मान करता है, और उन्होंने इस्लामाबाद तथा मास्को के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करने की इच्छा जताई। दोनों नेता इस सप्ताह की शुरुआत में चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे।
Putin : So it seems you sold some weapons to Ukraine ??🔥
Shahbaz : 😂 pic.twitter.com/sSN39E5lUX — Dr Poornima 🇮🇳 (@PoornimaNimo) August 31, 2025
