Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US के खिलाफ जंग लड़ रहा ईरान…लेकिन पाकिस्तान की होने लगी हालत खराब, 321 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल का दाम

Pakistan News: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के असर से पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। ईंधन संकट के कारण देश में चिंता बढ़ गई है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Mar 07, 2026 | 07:53 AM

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Petrol-diesel Prices Hiked in Pakistan: मिडिल ईस्ट में छिड़े नए युद्ध का असर अब दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल आ गया है और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में अन्य देश भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया।

शुक्रवार सुबह ही यह खबर सामने आई थी कि पाकिस्तान के पास केवल 26 दिनों का ईंधन भंडार बचा है। ऐसे में वहां ईंधन बचाने के लिए वर्क-फ्रॉम-होम और ऑनलाइन क्लास जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। 

321 रुपए पहुंचा पेट्रोल का भाव

सरकार द्वारा घोषित नई कीमतें शनिवार रात 12 बजे से लागू होंगी। इसके बाद डीजल की कीमत 335.86 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 321.17 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। यानी ईंधन के दामों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

रूस की मिडिल ईस्ट युद्ध में सीधी एंट्री… ईरान को दी अमेरिकी सेना की टॉप सीक्रेट खुफिया जानकारी

Middle East War: ट्रंप से नाराज हुए खाड़ी देश, ईरान के हमलों से सऊदी और कुवैत में भारी तबाही

ईरान के खिलाफ ट्रंप ने समुद्र में उतारा तीसरा दानव, 2003 के बाद पहली बार हो रहा ऐसा, USS जॉर्ज बुश रवाना

अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी! IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

कीमत बढ़ने के लिए ईरान-इजरायल युद्ध जिम्मेदार

पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार तथा वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। मलिक ने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि यह टकराव अब सीमाओं से आगे बढ़ चुका है, जिसके कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। उनके मुताबिक, कई उत्पादों की कीमतों में 50 से 70 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी जा रही है।

#BREAKING: Pakistan plunges into a fuel crisis as the government hikes petrol and diesel prices by PKR 55 per litre, citing surging global oil costs linked to escalating Middle East tensions. Long queues and panic buying reported at petrol pumps across the country. pic.twitter.com/QUPoE6aXFM — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 6, 2026

इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान सरकार मध्य पूर्व की स्थिति को शांत करने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें कितना समय लगेगा यह कहना मुश्किल है। उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गतिविधियां प्रभावित होने का भी उल्लेख किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि हालात सामान्य होते ही सरकार कीमतों को तुरंत कम करेगी और ईंधन की कीमतों की समीक्षा हर हफ्ते की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत ने 183 ईरानी नौसैनिकों की जान बचाने के लिए चली बड़ी चाल, मुंह देखते रह गए ट्रंप, IRIS LAVAN को दी शरण

शहबाज ने की सऊदी सरकार से बात

डार के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सऊदी सरकार से भी बातचीत की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पीएनएससी के दो जहाज यानबू और फुजैराह बंदरगाहों की ओर भेजे गए हैं। इसके अलावा सऊदी कंपनी अरामको ने भी आश्वासन दिया है कि यदि बड़ा जहाज उपलब्ध कराया जाता है तो यानबू से उसमें तेल भरकर पाकिस्तान के जलक्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा, जहां से पीएनएससी के जहाजों के जरिए रिफाइनरियों को कच्चे तेल की लगातार आपूर्ति की जा सकेगी। 

Pakistan petrol diesel prices rise rs55 per litre due to middle east war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 07:30 AM

Topics:  

  • Israel Iran Tension
  • Latest News
  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.