-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Dg Dia Briefs 70 Foreign Diplomats On Operation Sindoor
भारत की नई रणनीति की दुनियाभर में चर्चा, DIA प्रमुख ने 70 विदेशी राजनयिकों को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने नॉन-काइनेटिक वारफेयर में भी अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारत अब पारंपरिक युद्ध सीमाओं से आगे निकल चुका है।

डिजाइन फोटो
नई दिल्ली : भारत की रक्षा खुफिया एजेंसी (Defence Intelligence Agency – DIA) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने आज यानी 13 मई को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दुनिया के 70 देशों के विदेशी सेवा अटैशे (Foreign Service Attaches) को विस्तार से जानकारी दी। यह ऑपरेशन न सिर्फ भारत-पाक संबंधों में नए मानक स्थापित करने वाला साबित हुआ, बल्कि भारत की सैन्य और तकनीकी श्रेष्ठता का भी प्रतीक बन गया।
इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए कहा, “लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने 70 देशों के FSAs को ऑपरेशन सिंदूर की सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी, जिसने इंडया और पाकिस्तान के बीच संबंधों में नए नर्मल्स स्थापित किए हैं। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य ताकत और राष्ट्रीय संकल्प को दर्शाता है।”
डीएस राणा ने क्या कहा?
डीएस राणा ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लक्ष्यों का चयन अत्यंत सुनियोजित ढंग से किया गया, जिनके आतंकी संगठनों से पुष्ट संबंध थे। भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा अत्यंत सटीक, त्वरित और एकीकृत जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे सभी निर्धारित उद्देश्य पूरे हुए। यह एक बहु-क्षेत्रीय ऑपरेशन था, जिसमें थल, जल, वायु और साइबर क्षमताओं का समन्वित उपयोग किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
BRICS NSA Meeting: दिल्ली में अजीत डोभाल ने अमेरिका-ईरान डील का किया स्वागत, बोले- उम्मीद है सफल होगा
जेडी वेंस के पाकिस्तान से प्यार वाले बयान पर भड़के अमेरिकी सांसद, कहा- लादेन को छिपाने वाले पर कैसा भरोसा
Mahrang Baloch: पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान की शेरनी’ महरंग बलोच को उम्रकैद की सजा, मचा भारी बवाल
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
उन्होंने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान स्वदेशी रूप से विकसित फोर्स मल्टीप्लायर्स का सफल उपयोग हुआ, जिससे भारत की सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन वैश्विक मंच पर हुआ। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने नॉन-काइनेटिक वारफेयर में भी अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारत अब पारंपरिक युद्ध सीमाओं से आगे निकल चुका है।
पाकिस्तान के झूठे नैरेटिव को किया खारिज
इस दौरान पाकिस्तान द्वारा चलाए गए गलत सूचना अभियान पर भी DG DIA ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह भारत ने ‘Whole of Nation’ अप्रोच अपनाकर इस झूठे नैरेटिव को तेजी से न सिर्फ खारिज किया, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को भी सुनिश्चित किया।
भारत की खरी-खरी, पहले PoK खाली करे पाकिस्तान, तभी होगी द्विपक्षीय बात
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर 7 मई को शुरू किया गया था। यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया और 11 पाकिस्तानी वायुसेना अड्डों पर हमला कर उनके सैन्य ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया। भारत ने इस कार्रवाई में संयम और सटीकता का परिचय देते हुए नागरिक हानि को न्यूनतम रखने का विशेष ध्यान रखा, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की छवि एक जिम्मेदार शक्ति के रूप में उभरी है।
Dg dia briefs 70 foreign diplomats on operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘देर आए पर दुरुस्त आए’, मुंबई में मानसून की पहली फुहार, कहीं खुशी-कहीं गम, खुशी मुखर्जी की कार पर गिरा पेड़
Jun 23, 2026 | 02:53 PMफुरसुंगी उरुली देवाची में अवैध कचरा डंपिंग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; गाड़ियाँ रोकीं, मनपा के खिलाफ शिकायत
Jun 23, 2026 | 02:50 PMIran War Deaths: ईरान जंग में इजराइल और अमेरिका से भी ज्यादा भारतीयों की मौत, भारतीय कामगारों में खौफ
Jun 23, 2026 | 02:47 PMकेतन अग्रवाल मौत: हादसा या हत्या? सेल्फी की कहानी निकली झूठी, मंगेतर ने लोहगढ़ की 350 फीट गहरी खाई में धकेला
Jun 23, 2026 | 02:45 PMछात्रों का इंतजार खत्म! CUET UG 2026 Result जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jun 23, 2026 | 02:45 PMAndhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Jun 23, 2026 | 02:44 PMपुणे रिंग रोड परियोजना की बढ़ी रफ्तार, वडगांव मावल में फ्लाईओवर और उसें खिंड सुरंग का निर्माण युद्ध स्तर पर
Jun 23, 2026 | 02:36 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ अग्निकांड में SIT की एंट्री, 15 बच्चों की मौत की करेंगी जांच, एक्शन मोड में योगी सरकार- VIDEO
Jun 23, 2026 | 02:32 PM
10 मिनट देरी हो जाती तो शायद बच जाता… मदद की गुहार लगाता रहा बेटा, मां ने बयां किया लखनऊ अग्निकांड का मंजर
Jun 23, 2026 | 02:01 PM
फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM













