-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Defence Minister Rajnath Singh Called Pakistan Was The Worlds Number 1 Beggar
पाकिस्तान दुनिया का 1 नंबर भिखारी, जहां खड़ा होता है लाइन वहीं से शुरू होती है: राजनाथ सिंह
- Written By: अक्षय साहू
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (15 मई) को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। यहां उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया का नंबर वन भिखारी बताया, जिसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह हर जगह बस भीख मांगता रहता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार (15मई ) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। यहां बादामी बाग छावनी का दौरा करते हुए रक्षा मंत्री ने बादामी बाग छावनी में तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेने पर तंज कसा। उन्होंने कहा पाकिस्तान भिखारी बन चुका है। उसकी हालत ऐसी हो गई है कि जहां पाकिस्तान खड़ा होता है भीख मांगने वालों की लाइन वहीं से शुरू होती है।
राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को पनाह देने और भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। रक्षा मंत्री ने अपने दौरे के दौरान बादामी बाग छावनी में तैनात सेना के जवानों से बातचीत की। रक्षा मंत्री सिंह ने पाकिस्तान के आईएमएफ से कर्ज लेने पर तंज कसा। उन्होंने पाकिस्तान को दुनिया का नंबर वन भिखारी बताया और कहा कि जहां पाकिस्तान खड़ा होता है भीख मांगने वालों की लाइन वहीं से शुरू होती है।
Bhikhari Pakistan Jaha khada hota hai bhikh mangne ki line wahi se shuru ho jati hai Oo Bhai Rajnath ji 😂😂😂😂😂 pic.twitter.com/OjkqJYB4wj — Hardik (@Humor_Silly) May 15, 2025
आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा चलाई गई, अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पैंतीस-चालीस वर्षों से भारत सरहद पार से चलाए जा रहे आतंकवाद का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘आज भारत ने पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।’
ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत द्वारा चलाई गई, अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पैंतीस-चालीस वर्षों से भारत सरहद पार से चलाये जा रही आतंकवाद का सामना कर रहा है। आज भारत ने पूरी दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ हम किसी भी हद तक जा सकते हैं।… pic.twitter.com/QjDHAkLouX — Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 15, 2025
रक्षा मंत्री सिंह ने कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा, आपको याद होगा कि लगभग इक्कीस साल पहले अटलजी के सामने इसी पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में डिक्लेरेशन किया था कि अब उनकी धरती से आतंकवाद एक्सपोर्ट नहीं किया जाएगा। मगर पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया और आज भी धोखा दिया जा रहा है। इसका ख़ामियाज़ा अब उसे भारी क़ीमत अदा करके भुगतना पड़ रहा है। और यदि आतंकवाद चलता रहा तो यह क़ीमत लगातार बढ़ने वाली है।
उन्होंने धर्म देखकर मारा तो हमने कर्म देखकर, राजनाथ सिंह बोले- हमने पाकिस्तान की ‘छाती पर घाव दिए’
सम्बंधित ख़बरें
इस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Islamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल
सऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
BLA के खौफ से थर्राई पाकिस्तानी सेना! ऑटोमैटिक हथियारों से की अंधाधुंध फायरिंग, 200 वाहनों में लगाई आग
घाटी के लोगों को सलाम
उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया – मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी सलाम करता हूं। मैं यहां उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं जिसने दुश्मनों को तबाह कर दिया। जिस तरह से आपने सीमा पार पाकिस्तानी चौकियों और बंकरों को नष्ट किया, मुझे लगता है कि दुश्मन इसे कभी नहीं भूल पाएंगे।मैं आतंकवाद और आतंकवादियों से लड़ते हुए बहादुर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करना चाहता हूं। मैं उनकी स्मृति को सम्मान देता हूं।
Defence minister rajnath singh called pakistan was the worlds number 1 beggar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














