भारत से बात करने को बेकरार पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ ने अमेरिका से लगाई गुहार
भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को उसकी औकात समझा दी हैं। अब पाकिस्तान आतंकवाद सहित विभिन्न मुद्दों पर भारत से वार्ता करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। हालांकि, भारत की ओर से कोई सकारात्मक संकेत न मिलने पर पाकिस्तान..
- Written By: अमन उपाध्याय
शहबाज शरीफ, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को हुई गहरी चोट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके शासक अब भारत के साथ वार्ता के लिए बेचैन हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसके लिए अमेरिका से मदद मांगी है और उनसे अनुरोध किया है कि वह भारत को बातचीत के लिए राजी करे।
पाकिस्तानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार, शहबाज शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई फोन वार्ता के दौरान भारत के साथ संवाद बहाल कराने की गुजारिश की। शरीफ ने कहा कि वह भारत के साथ जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद जैसे सभी विवादित मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। पाकिस्तानी सरकारी टेलीविजन ने इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा किया, जिससे उनकी बेचैनी साफ झलकती है।
भारत से बात करने के लिए गिड़गिड़ा रहा पाक
पिछले कुछ समय से पाकिस्तान भले ही भारत के साथ सैन्य टकराव में अपनी शक्ति का डींग हांकता रहा हो, लेकिन वास्तविकता सबके सामने है। फिर भी, पाकिस्तान अपनी आदत से मजबूर है और भारत के खिलाफ झूठे नैरेटिव गढ़ने में लगा हुआ है। हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल मुनीर ने अमेरिका दौरे के दौरान भी भारत के विरुद्ध ही प्रोपेगैंडा फैलाया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से संवाद की इच्छा जताकर गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
इससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान की नीतियों में कोई स्थिरता नहीं है एक तरफ सेना भारत के खिलाफ जहर उगल रही है, तो दूसरी तरफ सरकार संबंध सुधारने के लिए मिन्नतें कर रही है। यह दोहरा रवैया पाकिस्तान की अस्थिर विदेश नीति को उजागर करता है।
डोनाल्ड ट्रंप का तारिफ की
बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री रुबियो के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी से भरे माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं और उनके “साहसी नेतृत्व” की सराहना की। उन्होंने रुबियो की सक्रिय और प्रभावशाली कूटनीति की भी तारीफ की, जिसने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौते तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान के साथ केवल दो मुद्दों पर ही होगी बात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण है, जिससे दक्षिण एशिया में स्थायी शांति की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह शांति भारत और पाकिस्तान के बीच सार्थक वार्ता से ही संभव है। शरीफ ने जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करने की पाकिस्तान की इच्छा को फिर से व्यक्त किया। हालांकि, भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल दो मुद्दों पर ही बातचीत करेगा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी और आतंकवाद।
इसके अलावा, शरीफ ने बताया कि वार्ता के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति, खासकर ईरान-इजराइल संकट पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस गंभीर हालात का हल केवल संवाद और कूटनीतिक प्रयासों के जरिए शांतिपूर्वक निकाला जाना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
