‘अल्लाह के नाम पर दे दे रे बाबा’! अब भीख के पैसे से युद्ध लड़ेगा पाकिस्तान, कटोरा लेकर कई देशों से लगा रहा गुहार
Pakistan Urge For Loan: भारतीय सेना द्वारा हुए हमले से पाकिस्तान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। जिसके बाद अब वह भीख का कटोरा लेकर दुनियाभर में घूम रहा है। वह अपने सहयोगी देशों से लोन मांग रहा है।
- Written By: मृणाल पाठक
भीख मांगने निकला पाकिस्तान (डिजाइन फोटो)
इस्लामाबाद: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान को घुटनों पर ले आया है। भारतीय सेना द्वारा हुए हमले से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है, जिससे एक बार फिर उसके भीख मांगने की नौबत आ गई है। वह अब कटोरा लेकर दुनिया के हर देश के सामने गिड़गिड़ा रहा है, ताकि वह भारत ये युद्ध लड़ सके। पाकिस्तान अब तमाम देशों से लोन की गुहार लगा रहा है।
भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है। काफी नुकसान होने की वजह से उसके पास अब कुछ नहीं बचा है। भारत द्वारा हुए हमले की वजह से उसके स्टॉक मार्केट में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद अब वह दुनियाभर में कटोरा लेकर लोन की भीख मांग रहा है।
पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा
पाकिस्तानी सरकार के वित्त विभाग ने वर्ल्ड बैंक को टैग करके एक्स पर पोस्ट किया है कि ”पाकिस्तान को दुश्मन देश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। इसलिए इंटरनेशनल भागीदारों से और भी ज्यादा कर्जे की अपील है। बढ़ते युद्ध और शेयरों में गिरावट के बीच हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
Official account of the Ministry of Economic Affairs, Economic Affairs Division – Government of Pakistan posts a tweet, “Govt of Pakistan appeals to International Partners for more loans after heavy losses inflicted by enemy. Amid escalating war and stocks crash, we urge… pic.twitter.com/sPQ4HgL4UW — ANI (@ANI) May 9, 2025
युद्ध लड़ने के लिए मांग रहा भीख
पाकिस्तान वित्त विभाग की तरफ से ये गुहार तब आई है, जब भारत और पाकिस्तान के भीषण युद्ध के आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस लोन को इस तरह से भी समझा जा रहा है कि पाकिस्तान भारत के लड़ने के लिए दुनिया से भीख मांग रहा है।
भारत ने पहलगाम हमले का लिया बदला
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए 7 मई को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और लगातार भारत पर गोलीबारी और ड्रोन अटैक करने लगा। जिसके जवाब में भारत ने 8 मई को पाकिस्तान के कई हमले नाकाम किए, साथ ही उसके कई शहरों को तबाह भी कर दिया है।
भाग जनरल भाग…भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में मचा काेहराम, आर्मी चीफ असीम मुनीर हिरासत में!
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान
हालांकि, भारत ने यह साफ किया था कि 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमले में केवल आतंकी ठिकानों को ही नष्ट किया गया था, ना कि किसी आम नागरिक को नुकसान पहुंचाया था। लेकिन, पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। इसी वजह से एक बार फिर भारत ने उसे अच्छा सबक सिखाया है। भारत के इसी हमले से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
जानें कितने कर्जे में डूबा है पाकिस्तान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान पर वर्ल्ड बैंक का लगभग 20.6 अरब डॉलर का कर्ज है। जबकि हिसाब लगाएं तो पाकिस्तान में पैदा हुए हर बच्चे के सिर पर लगभग 86 हजार से ज्यादा का कर्जा लदा हुआ है।
