भाग जनरल भाग…भारत के हमले के बाद पाकिस्तान में मचा काेहराम, आर्मी चीफ असीम मुनीर हिरासत में!
भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान दूसरे देशों के दबाव का सामना कर रहा है और वहां के लोग अपने ही देश के सेना प्रमुख असीम मुनीर से नाराज़ हैं। वहीं पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की कोई खबर नहीं है।
- Written By: आकाश मसने
असीम मुनीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में गुरुवार रात पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया, जिसे भारत ने हवा में ही मार गिराया। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला कर दिया। इसके साथ ही ड्रोन से भी जवाबी हमला किया गया है। एक ड्रोन तो पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घर के पास ड्रोन गिरने की खबर सामने आई थी। भारत के इस ताबड़तोड़ जवाबी एक्शन से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है।
इस बीच पाकिस्तान दूसरे देशों के दबाव का सामना कर रहा है और वहां के लोग अपने ही देश के सेना प्रमुख असीम मुनीर से नाराज़ हैं। वहीं पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की कोई खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने असीम मुनीर को आर्मी चीफ के पद से हटाकर हिरासत में ले लिया है। मुनीर पर अपना व्यक्तिगत एजेंडा चलाने का आरोप लगा है।
नए सेना प्रमुख की हो सकती है नियुक्ति
भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। नए सेना प्रमुख की नियुक्ति की चर्चा भी तेज हो गई है। चर्चा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल से रिहा हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pakistan Plane Missing: UAE से कराची आ रहा 27 साल पुराना बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता
पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर बड़ा आतंकी हमला, रातभर हुई गोलीबारी में 9 पुलिसकर्मियों की मौत; 5 जवान अगवा
सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े तेवर से पाकिस्तान में हड़कंप, मुल्ला मुनीर की सेना ने दी ‘युद्ध’ की धमकी
हमारे लिए खोली जाए सरहद… PoK के नेता मांगी पाकिस्तान के खिलाफ हिन्दुस्तान से मदद, VIDEO वायरल
सैयद असीम मुनीर अहमद शाह पाकिस्तान का आर्मी चीफ था और वह लगातार भारत और हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहा था। वह साल 2022 से ही पाकिस्तानी सेना के 11वें सेना प्रमुख के रूप में काम कर रहा था। सेना प्रमुख बनने से पहले मुनीर क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में GHQ में तैनात था।
2027 तक था असीम मुनीर का कार्यकाल
बता दें कि आम तौर पर पाकिस्तान में सेना प्रमुख की नियुक्ति 3 साल के लिए होती है, इस हिसाब से आसिम मुनीर का कार्यकाल इस साल नवंबर में खत्म होने वाला था, लेकिन कानून में बदलाव कर इसे 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है। इस संशोधन के बाद आसिम मुनीर का कार्यकाल नवंबर 2027 तक के लिए बढ़ गया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक भारत-पाक तनाव के बीच अब असीम मुनीर को हिरासत में ले लिया गया है। पाकिस्तान को अब नया आर्मी चीफ मिल सकता है।
तीन फाइटर जेट मार गिराए
आपको बता दें कि गुरुवार शाम को पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से हमला किया था जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। वहीं भारत ने पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट मार गिराए हैं। इनमें एक F-16 और दो JF-17 शामिल हैं। इसके बाद भारत ने लाहौर पर बड़ा हमला किया है।
