आसिम मुनीर ने दिखाई असली ताकत, शहबाज के सामने डिप्टी पीएम इशाक डार की कर दी बेइज्जती, VIDEO

Pak leadership clash: दोहा में ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद आसिम मुनीर ने खुद के लिए कुर्सी ले ली और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम को वहां से हटा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
pakistan-army-chief-asim-munir-deputy-pm-ishaq-dar-meeting-video
आसिम मुनीर ने दिखाई असली ताकत, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Updated on

Pakistan News hindi:  पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक बैठक के दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार को शहबाज शरीफ के बगल की कुर्सी से उठाते हुए दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे राजनीतिक ताकत के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। वायरल वीडियो को रेडिट पर दोहा का बताया जा रहा है।

वीडियो में ईरान के राष्ट्रपति पजेशकियन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री इशाक डार और आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक साथ मौजूद नजर आ रहे हैं। मुनीर पहले ईरान के राष्ट्रपति से गले मिलते हैं और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बगल में बैठने के लिए डार की ओर इशारा करते हैं। मुनीर के इशारे पर डार अपनी कुर्सी छोड़ देते हैं, जिससे मुनीर शहबाज के बगल में बैठ जाते हैं

प्रधानमंत्री के बगल में बैठने की कोशिश

नवाज शरीफ के दौर में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले इशाक डार अब शहबाज शरीफ की कैबिनेट में नंबर-2 की पदवी रखते हैं। उनके पास विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी है और पदानुक्रम में वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बाद तीसरे स्थान पर हैं। सेना प्रमुख का ओहदा उनके मुकाबले काफी कम महत्व का माना जाता है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में, जिस तरह डार प्रधानमंत्री के बगल में बैठने की कोशिश कर रहे थे, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कई लोग आसिम मुनीर को असली बॉस बता रहे हैं, जबकि कुछ रेडिट उपयोगकर्ता इशाक डार की खिंचाई कर रहे हैं।

देखें Video-

Asim Munir tells the Deputy PM to move so he can sit next to PM. byu/Merru inpakistan

मुनीर के नियंत्रण में पाकिस्तान की सरकार

2022 में आसिम मुनीर को पाकिस्तान का सेना प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने देश की सरकार पर प्रभाव बढ़ा लिया। मुनीर पहले ऐसे पाकिस्तानी सेना प्रमुख हैं जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी सार्वजनिक तौर पर मुनीर पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मुनीर का बढ़ा पद

इस साल भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सरकार ने मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि मुनीर को भविष्य में राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। हालांकि, मुनीर खुद कहते हैं कि वे केवल सेना प्रमुख ही रहना चाहते हैं। उनका कार्यकाल 2027 तक सेना प्रमुख के रूप में तय है। सेना प्रमुख बनने से पहले मुनीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख भी रह चुके हैं। दोहा में ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद आसिम मुनीर ने खुद के लिए कुर्सी ले ली और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम को वहां से हटा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पदानुक्रम के अनुसार डार, आसिम मुनीर से काफी वरिष्ठ हैं, इसलिए लोगों ने इस तरीके से डार को कुर्सी से हटाने पर सवाल उठाए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com