तालिबान ने पीटा तो चिल्लाने लगा पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने कर दिया खुली जंग का ऐलान, भारत को भी घसीटा
Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुला युद्ध घोषित किया, 133 तालिबान लड़ाके मारे गए, सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच गया।
- Written By: अक्षय साहू
ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khawaja Asif Declared War Against Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर अपने चरम पर है। पाकिस्तानी वायु सेना ने शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार और पक्तिया में सैन्य ठिकानों, ब्रिगेड मुख्यालयों, गोला-बारूद डिपो और सैनिक पोस्टों पर बमबारी की है। पाकिस्तान ने इस अभियान को “ऑपरेशन गजब-लिल-हक” नाम दिया गया है।
इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने सोशल-मीडिया पोस्ट में इस कार्रवाई को “खुला युद्ध” करार दिया है और कहा कि दोनों देशों के बीच अब औपचारिक संघर्ष शुरू हो गया है। उन्होंने लिखा कि नाटो बलों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में शांति की उम्मीद थी, लेकिन तालिबान शासन ने देश को “भारत की कालोनी” बना दिया।
‘हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है’
उन्होंने कहा, तालिबान ने आतंकवादियों को इकट्ठा किया और आतंकवाद निर्यात करना शुरू कर दिया। आसिफ ने यह भी आरोप लगाया कि तालिबान ने अफगान नागरिकों को मूलभूत अधिकारों से वंचित किया और महिलाओं के अधिकारों को छीन लिया।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
🚨 BREAKING: Video emerges from the **Pakistan military operation against Afghanistan. pic.twitter.com/c83kN9NXfr — The Middle East (@A_M_R_M1) February 27, 2026
ख्वाजा आसिफ ने यह स्पष्ट किया कि पाकिस्तान ने सीमा पर स्थिति को सामान्य रखने के लिए कूटनीतिक और प्रत्यक्ष प्रयास किए, लेकिन अब “हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है।” उन्होंने कहा, “अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है… दमादम मस्त कलंदर होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने दशकों तक लाखों अफ़गानों को शरण दी है और आज भी कई अफगान पाकिस्तानी धरती पर जीवन यापन कर रहे हैं।
133 अफगान तालिबान लड़ाकों को मारने का दावा
पाकिस्तानी सरकारी आंकड़ों के मुताहिक, इन हमलों में 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं, जबकि कई ठिकानों को नष्ट या कब्जा लिया गया है। यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब गुरुवार को तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर हमला कर दिया था।
Pakistani Defense Minister Khawaja Asif: After NATO forces withdrew, it was expected that peace would prevail in Afghanistan and that the Taliban would focus on the interests of the Afghan people and regional stability. However, the Taliban turned Afghanistan into a colony of… pic.twitter.com/WLTEpExV08 — Clash Report (@clashreport) February 26, 2026
अफगानिस्तान ने किया खंडन
अफगान पक्ष ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी हमले उनके संप्रभुता का उल्लंघन हैं। अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसके सैनिकों ने पाकिस्तानी सैन्य पोस्टों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की और कुछ चौकियों पर कब्ज़ा भी किया, जिसमें दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मरे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, और दोनों पक्षों के आंकड़ों में बड़ा अंतर है।
अफगान सेना स्पिन बोल्दक की दिशा से पाकिस्तान में दाखिल हुई, एक पाकिस्तानी हथियार डिपो को नष्ट कर दिया, तीन पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया और 40 अन्य को मार डाला। pic.twitter.com/NRYApir9ix — Ocean Jain (@ocjain4) February 27, 2026
यह भी पढ़ें: पूर्वी कांगो में सामूहिक कब्रें मिलने से मचा हड़कंप, विद्रोही समूह M23 पर जताया जा रहा शक, 171 शव बरामद
इस संघर्ष ने डूरंड लाइन के आसपास की सीमा को फिर से सबसे अधिक तनावपूर्ण मोड़ पर ला दिया है, जहां महीनों से झड़पें और आरोप-प्रत्यारोप जारी थे। संयुक्त राष्ट्र सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों पक्षों से संयम बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
