-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pak Army Militants Clash Afghanistan Border Many Killed
गोलियों की गूंज से दहला अफगानिस्तान बॉर्डर, पाक सेना और आतंकियों की मुठभेड़ में 14 की मौत
- Written By: अमन उपाध्याय
अफगानिस्तान सीमा से सटे एक कबायली इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए 14 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन के बाद प्रधानमंत्री शरीफ ने सुरक्षाबलों की बहादुरी और प्रयासों की सराहना की।

अफगानिस्तान सीमा पर पाक सेना ने 14 आतंकवादियों को मार गिराया, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी कबायली क्षेत्र में एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 आतंकियों को मार गिराया है। यह जानकारी बुधवार को सैन्य मीडिया विंग ने साझा की। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि 2 से 3 जून 2025 के बीच, उत्तरी वज़ीरिस्तान के दत्ता खेल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने एक सटीक अभियान चलाया।
आईएसपीआर के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके में मौजूद एक आतंकी ठिकाने पर छापा मारा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें 14 आतंकवादियों को मार गिराया गया। बयान में यह भी बताया गया कि क्षेत्र में छिपे अन्य आतंकियों के सफाए के लिए ऑपरेशन जारी है। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां देश से आतंकवाद की जड़ें खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
आतंकवादियों में अफगान नागरिक शामिल
हाल ही में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े करीब 41 आतंकवादी उस समय मारे गए जब उन्होंने अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश की। यह मुठभेड़ उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले में स्थित बिबक घर इलाके के समीप हुई। मारे गए आतंकवादियों में बड़ी संख्या में अफगान नागरिक शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
टीटीपी की जड़ें अफगानिस्तान के तालिबान आंदोलन से जुड़ी मानी जाती हैं, लेकिन यह संगठन पाकिस्तान में स्वतंत्र रूप से अपनी गतिविधियां चलाता आ रहा है। इसकी स्थापना दक्षिण वजीरिस्तान के एक प्रभावशाली नेता बैतुल्लाह महसूद ने की थी। यह संगठन कई छोटे-बड़े उग्रवादी गुटों का एक गठबंधन है। वर्ष 2020 के बाद टीटीपी ने पहले से बिखरे हुए कई गुटों को फिर से संगठित किया है।
हाल के वर्षों में संगठन की हमलावर गतिविधियों में खासा इजाफा हुआ है, विशेष रूप से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान क्षेत्रों में इसकी उपस्थिति और गतिविधियां बढ़ी हैं।
शहबाज शरीफ ने सुरक्षा बलों की सराहना की
पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उत्तरी वजीरिस्तान में चल रहे सैन्य अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास मानवता के दुश्मनों द्वारा पैदा किए गए खतरे को खत्म करने के लिए बेहद आवश्यक हैं। अपने कार्यालय से जारी बयान में शरीफ ने कहा, “हम आतंकवादियों की इस घिनौनी साजिश को नाकाम करेंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारे सुरक्षा बलों की दक्षता के बल पर हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
Pak army militants clash afghanistan border many killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














