Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

26/11 से पुलवामा तक… ऑक्सफोर्ड यूनियन में आतंक पर भारत की दो टूक, पाकिस्तान की दलीलें ध्वस्त

India Pakistan Debate: ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारत-पाकिस्तान से जुड़े एक प्रस्ताव को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि यूनियन अध्यक्ष मूसा हर्राज ने बिना औपचारिक बहस के पाकिस्तान की जीत घोषित...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 24, 2025 | 04:34 PM

वीरांश भानुशाली, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Oxford Union Controversy: ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनियन एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। इस बार मामला भारत-पाकिस्तान से जुड़े एक प्रस्ताव का है, जिस पर कथित तौर पर बिना विधिवत बहस कराए पाकिस्तान की जीत का दावा कर दिया गया। ऑक्सफोर्ड यूनियन के पाकिस्तानी मूल के अध्यक्ष मूसा हर्राज पर आरोप है कि उन्होंने एक ऐसी बहस में पाकिस्तान के पक्ष में जीत का नैरेटिव गढ़ा जो कभी आधिकारिक रूप से आयोजित ही नहीं हुई।

विवादित प्रस्ताव में कहा गया था कि यह सदन मानता है कि पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति, सुरक्षा नीति के नाम पर बेची जा रही एक लोकलुभावन रणनीति है। इस दावे को लेकर सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक हलकों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आलोचकों का कहना है कि यह न केवल अकादमिक निष्पक्षता के खिलाफ है, बल्कि मंच की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करता है।

भारतीय पक्ष की दलीलों को समर्थन

हालांकि, इसी प्रस्ताव पर नवंबर में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच एक अलग और वास्तविक बहस हुई थी। इस बहस में भारतीय पक्ष का नेतृत्व मुंबई में जन्मे और ऑक्सफोर्ड में कानून की पढ़ाई कर रहे वीरांश भानुशाली ने किया। अब इस बहस का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय पक्ष की दलीलों को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

26/11 मुंबई आतंकी हमलों का जिक्र

वीरांश भानुशाली ने अपना भाषण 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की निजी स्मृतियों से शुरू किया। उन्होंने बताया कि उन हमलों के दौरान उनका परिवार और पूरा मुंबई किस तरह भय और अनिश्चितता में जी रहा था। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) उन जगहों में से एक था, जहां उनके परिवार की एक सदस्य रोजाना आती-जाती थीं। सौभाग्य से वह उस रात बच गईं लेकिन 166 लोग नहीं बच सके। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 1993 के मुंबई बम धमाके उनके घर से महज 200 मीटर दूर हुए थे और वह आतंक की छाया में बड़े हुए हैं।

बयानबाजी नही सिर्फ एक कैलेंडर चाहिए

पाकिस्तान द्वारा भारत की सुरक्षा नीति को चुनावी राजनीति बताने के आरोपों पर पलटवार करते हुए भानुशाली ने कहा कि इस बहस को जीतने के लिए मुझे बयानबाजी नही सिर्फ एक कैलेंडर चाहिए। उन्होंने 1993, 2008 (26/11), पठानकोट, उरी और पुलवामा जैसे आतंकी हमलों की तारीखें गिनाईं और सवाल किया कि क्या हर आतंकी हमले के पीछे चुनाव थे। उनका तर्क था कि आतंकवाद वोट के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान की धरती से मिले संरक्षण के कारण भारत पर थोपे गए।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सबूत पेश करने का रास्ता

उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत वास्तव में लोकलुभावन नीति अपनाता तो 26/11 के बाद ही युद्ध छेड़ देता। लेकिन भारत ने संयम कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सबूत पेश करने का रास्ता चुना। इसके बावजूद बाद में पठानकोट, उरी और पुलवामा जैसे हमले हुए। मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को चुनावी स्टंट बताना तथ्यों से परे है क्योंकि उस समय चुनाव समाप्त हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:- Bangladesh Election 2026: अमेरिकी सांसदों की यूनुस सरकार को बड़ी चेतावनी, आवामी लीग पर बैन का विरोध

पाकिस्तानी पक्ष के नेतृत्वकर्ता मूसा हर्राज, पाकिस्तान के रक्षा उत्पादन मंत्री मुहम्मद रजा हयात हर्राज के बेटे हैं। उन पर यह आरोप भी लगा है कि भारतीय पक्ष के आमंत्रित वक्ताओं में जे साई दीपक और प्रियंका चतुर्वेदी को आखिरी वक्त पर सूचना देकर जानबूझकर रोका गया। विश्लेषकों का मानना है कि सामने आया वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का नैरेटिव तथ्यों के सामने टिक नहीं पाता चाहे मंच कितना भी प्रतिष्ठित क्यों न हो।

Oxford union india pakistan debate controversy veeransh bhanushali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 04:34 PM

Topics:  

  • Britain
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

कौन हैं आरिफ हबीब? जिन्होंने खरीदी पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस; क्या है गुजरात से खास कनेक्शन

2

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का भारत दौरा जल्द, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई धार

3

भारत का कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे दुश्मन, नेवी को मिला बेजोड़ एंटी सबमरीन हथियार

4

‘चुनाव टालने के लिए यूनुस ने ही कराई हादी की हत्या’, उस्मान के भाई ने खोल दी बांग्लादेश सरकार की पोल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.