Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस के हमले के बाद पांच लाख से अधिक लोगों ने यूक्रेन छोड़ा: संयुक्त राष्ट्र

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Feb 28, 2022 | 05:23 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद पांच लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया, रोमानिया और मोल्दोवा की सीमाओं की जांच चौकियों पर कारों और बसों की लंबी लाइनों को देखा गया। कई लोगों ने पैदल ही सीमाओं को पार किया।

कई सौ शरणार्थी हंगरी के सीमावर्ती गांव बेरेगसुरनी में एक अस्थायी केंद्र में ठहरे हुए थे, जहां वे पारगमन केंद्रों की ओर जाने के लिए वाहनों की प्रतीक्षा कर रहे थे। पूर्वी यूरोप के अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों की तरह, बेरेगसुरनी में एक केंद्र में कई शरणार्थी भारत, नाइजीरिया और अन्य अफ्रीकी देशों से हैं, और वे यूक्रेन में काम कर रहे थे या पढ़ाई कर रहे थे।

पश्चिमी यूक्रेन के टेरनोपिल में पढ़ने वाला 22 वर्षीय एक भारतीय मेडिकल छात्र मसरूर अहमद 18 अन्य भारतीय छात्रों के साथ हंगरी की सीमा पर आया था। उन्होंने कहा कि उन्हें राजधानी बुडापेस्ट पहुंचने की उम्मीद है, जहां भारत सरकार ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए उड़ानों का संचालन किया है। उन्होंने कहा कि टेरनोपिल में अभी युद्ध की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन ‘‘वहां भी किसी वक्त बमबारी हो सकती है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें यकीन नहीं है, इसलिए हमने वह शहर छोड़ दिया।”

सम्बंधित ख़बरें

भीषण ठंड और अंधेरे में डूबा यूक्रेन, टेक्निकल फॉल्ट से बिजली-पानी ठप; पुतिन ने मानी ट्रंप की अपील

‘हिम्मत है तो कीव आकर मिलें’; जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का न्योता, ट्रंप के सीजफायर के बीच छिड़ी जंग

वर्ल्ड वॉर 2 के बाद सबसे बड़ा सैन्य विनाश; रूस-यूक्रेन युद्ध में लाशों का अंबार, आंकड़े सुनकर दहल जाएंगे आप

Russia Attack: यूक्रेन में यात्री ट्रेन पर रूसी हमले में 12 लोगों की मौत, जेलेंस्की ने कहा ‘आतंकवाद’

हंगरी ने यूक्रेन छोड़ने वाले सभी शरणार्थियों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं, जिसमें तीसरे देश के नागरिक भी शामिल हैं जो यूक्रेन में अपने प्रवास की बात साबित कर सकते हैं। संयुक्‍त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायोग (यूएनएचसीआर) प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने सोमवार को ट्वीट किया कि पांच लाख से अधिक शरणार्थी अब यूक्रेन से पड़ोसी देशों में आ गये हैं।

जिनेवा स्थित यूएनएचआरसी की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा कि यूक्रेन के 2,81,000 लोगों ने पोलैंड में प्रवेश किया है और हंगरी में 84,500 से अधिक, मोल्दोवा में लगभग 36,400, रोमानिया में 32,500 से अधिक लोगों तथा स्लोवाकिया में लगभग 30,000 लोग पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कि शेष अन्य देशों में पहुंचे है। यूक्रेन से सैकड़ों शरणार्थियों को लेकर एक और ट्रेन सोमवार तड़के दक्षिण-पूर्वी पोलैंड के प्रेजेमिस्ल शहर पहुंची।

Over half a million people left ukraine after russian attack un

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2022 | 05:23 PM

Topics:  

  • People
  • Refugees
  • Russia-Ukraine War

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.