Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑपरेशन सिंदूर को टोक्यो में मिला बड़ा समर्थन, आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई में जापानी थिंक टैंक्स और सरकार ने क्या कहा?

बातचीत के दौरान जापानी विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति की सराहना की और समर्थन का भरोसा दिया। टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर साझा की।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 22, 2025 | 09:03 PM

फोटो सोर्स - एक्स वीडियो

Follow Us
Close
Follow Us:

टोक्यो : भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को अब वैश्विक मंचों पर खुला समर्थन मिलने लगा है। जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय संसद की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के प्रमुख थिंक टैंकों से मुलाकात की और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों के साथ-साथ आतंकवाद पर भारत की सख्त नीति को साझा किया।

इस महत्वपूर्ण बातचीत के दौरान जापानी विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति की सराहना की और समर्थन का भरोसा दिया। टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर साझा की।

दूतावास की पोस्ट में लिखा गया, “भारतीय संसद का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल टोक्यो में जापान के प्रमुख थिंक टैंकों से मिला और भारत की आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति से उन्हें अवगत कराया। बातचीत के दौरान राज्य प्रायोजित आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विचार हुआ। प्रतिनिधियों ने भारत की आतंक के खिलाफ लड़ाई का मजबूती से समर्थन किया।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री की अहम बातचीत

उधर, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भी जापान के उप विदेश मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी के साथ टोक्यो में एक महत्वपूर्ण बातचीत की। दोनों देशों के बीच हुई इस मुलाकात में भारत-जापान के स्पेशल स्ट्रैटजी एंड ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

भारतीय दूतावास के मुताबिक, “विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापानी उप मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी से बातचीत की और भारत की आतंकवाद पर सख्त नीति दोहराई। बातचीत में वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के साथ ही भारत की सुरक्षा चिंताओं को भी स्पष्ट किया गया।”

भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मिले जापानी विदेश मंत्री

इससे पहले भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भी मुलाकात की। इस दौरान भारत के सभी राजनीतिक दलों की आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता को रखा गया। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने बताया कि, हमने भारत का पक्ष स्पष्ट रूप से रखा, जिसे जापानी विदेश मंत्री ने पूरी गंभीरता से सुना और समर्थन भी दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और भारत ने जो संयम दिखाया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।

आतंकी हमले ने तोड़ी पर्यटन की रीढ़, आजीविका पर मंडरा रहा भारी संकट; एक महीने बाद भी सन्नाटा झेल रहा पहलगाम

जापान के विदेश मंत्री ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शोक जताते हुए कहा कि आतंक को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। आतंकवादियों को दंड मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पहले ही उन्हें भारत की स्थिति से अवगत करा दिया था।

Operation sindoor huge support in tokyo what japanese think tanks and government say about india fight against terror

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 09:03 PM

Topics:  

  • India
  • Japan
  • Operation Sindoor
  • Pakistan

सम्बंधित ख़बरें

1

जापान में बड़ा रेल हादसा! कार से टकराई ट्रेन, कई डिब्बे पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

2

जन्मदिन विशेष: गरीबी से वैश्विक पहचान तक, सुपर-30 के आनंद कुमार के संघर्ष और सफलता की अनसुनी कहानी

3

तनाव के बीच भारत-पाक का बड़ा कदम, एक-दूसरे को क्यों सौंपी परमाणु ठिकानों की लिस्ट? जानिए पूरी वजह

4

सेना ने PAK की नापाक साजिश को किया नाकाम…IED और गोला-बारूद से भरा बैग बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.