Operation Sindoor : ले लिया पहलगाम का बदला, लाशें गिन रहे पाकिस्तान के हुक्मरान
Airstrike in Pakistan : भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और POK स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है। इस दौरान कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है।
- Written By: अमन उपाध्याय
ले लिया पहलगाम का बदला, लाशें गिन रहे पाकिस्तान के हुक्मरान, (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है और आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। देर रात डेढ़ बजे के आसपास की गई सेना की कार्यवाही में बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए इन्हें तहसनहस कर दिया गया है। भारतीय मीडिया के अनुसार दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 8 लोगों की मौत हुई है जबकि 33 अन्य घायल हुए हैं।
भारतीय सेना से मिली जानकारी में बताया गया कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत थल सेना, वायुसेना और नौसेना का संयुक्त अभियान चलाया गया है, जिसमें आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला करके टारगेटेड स्ट्राइक की गई है। आधुनिक मिसाइलों का इस्तेमाल करके किए गए इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान की कई जगहों के साथ-साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है।
दुश्मन की किसी भी साज़िश को सफल नहीं होने देंगे
इस हमले को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि “देश के पांच अलग-अलग इलाकों में हमले हुए हैं। यह भारत की ओर से थोपा गया युद्ध है और पाकिस्तान को इसका माकूल जवाब देने का पूरा हक है। पूरा देश अपनी सेना के साथ एकजुट खड़ा है। हम दुश्मन की किसी भी साज़िश को सफल नहीं होने देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
بِسْمِ اللهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ The treacherous enemy has launched a cowardly attack on five locations within Pakistan. This heinous act of aggression will not go unpunished.
Pakistan reserves the absolute right to respond decisively to this unprovoked Indian attack — a… — Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) May 6, 2025
हमले को लेकर DG-ISPR ने कही ये बात
पाकिस्तान के DG-ISPR ने भी स्वीकार किया है कि भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया है। उन्होंने बताया कि भारत ने सभी हमले अपने ही हवाई क्षेत्र से किए हैं। इस समय पाकिस्तानी वायुसेना के सभी लड़ाकू विमान आसमान में तैनात हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि वह इस हमले का जवाब अपने तरीके से देगा।
आतंकी संगठनों के अड्डे हुए नष्ट
इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसमें इन आतंकी संगठनों के कई अड्डे नष्ट कर दिए गए हैं। पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान ने अपने संसाधन हटाने शुरू कर दिए थे। हमले की आशंका के चलते वहां करीब 1,000 होटल और मदरसे बंद कर दिए गए थे, और अज़ान भी बिना लाउडस्पीकर के दी जा रही थी।
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान इस हमले का कड़ा जवाब देगा। हालांकि, इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
