होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा टैंकर
LPG Tanker Symi: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति संकट की आशंकाओं के बीच 20 हजार टन एलपीजी लेकर टैंकर ‘सिमी’ सुरक्षित रूप से गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय
कांडला पोर्ट एलपीजी टैंकर सिमी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
LPG Tanker Symi Reaches Kandla Port: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के माहौल और रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री रास्ते ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को सफलतापूर्वक पार कर टैंकर ‘सिमी’ 20,000 टन एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला बंदरगाह पहुंच गया है।
होर्मुज से कब निकला
मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाला यह टैंकर 13 मई को होर्मुज से निकला। होर्मुज फारस की खाड़ी को अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से जोड़ता है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक रास्तों में से एक है। इस क्षेत्र में मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए भारत के लिए इस कार्गो का सुरक्षित पहुंचना देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।
भारत-ईरान कूटनीति सुरक्षा का मिला
इसी बीच भारत और ईरान के बीच उच्च स्तरीय राजनयिक बातचीत भी हुई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से क्षेत्रीय स्थितियों पर चर्चा की और स्पष्ट किया कि मित्र देशों को व्यापारिक सुरक्षा के लिए ईरान पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। अराघची ने सोशल मीडिया पर जोर देकर कहा कि ईरान होर्मुज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने ऐतिहासिक दायित्व को निभाता रहेगा और वह सभी मित्र राष्ट्रों के लिए एक भरोसेमंद साझेदार है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
Doha Talks: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, अमेरिका के साथ दोहा वार्ता अभी टली
सीधी में 968 रुपये का गैस सिलेंडर 1550 रुपये में बेचने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल
#WATCH | Kachchh, Gujarat: The Marshall Islands-flagged tanker Symi, carrying approx 20,000 tonnes of LPG, arrives at the Kandla Port. Symi crossed the Strait of Hormuz on May 13. (Source: DPA Kandla) pic.twitter.com/nbdSwdmkio — ANI (@ANI) May 17, 2026
भारतीय नौसेना का सुरक्षा कवच
सूत्रों के अनुसार, भारत आने वाले जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करने के लिए कई एजेंसियां और भारतीय नौसेना मुस्तैद हैं। हाल ही में एलपीजी टैंकर एमवी सनशाइन’को भी होर्मुज पार कराते समय हर संभव सहायता दी गई। बताया जा रहा है कि यह फारस की खाड़ी से सुरक्षित निकाला गया भारत आने वाला 15वां एलपीजी जहाज था।
यह भी पढ़ें:- Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
शांति स्थापना में भारत की भूमिका
ईरानी नेतृत्व ने भारत की कूटनीतिक भूमिका की भी सराहना की है। ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि भारत हमेशा से एक निष्पक्ष और शांतिप्रिय राष्ट्र रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि क्षेत्र में शांति स्थापित होती है, तो होर्मुज की पारदर्शिता और सुरक्षा और भी बढ़ जाएगी। ईरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए भारत की किसी भी कूटनीतिक पहल का स्वागत करेगा।
