Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर कोरिया ने दुनिया के सबसे तेज रॉकेट राक्षसी KN-25 का किया सफल टेस्ट, चीन तक रेंज

Kim Jong Un Rocket Test : दुनिया का सबसे लंबी दूरी वाला रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम केएन-25 माना जाता है। चीन का पीसीएल-191 सिस्टम 500 किमी तक मार में सक्षम है। वह बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करता है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 30, 2026 | 08:09 PM

रॉकेट के परीक्षण को देखते किम जोंग उन।

Follow Us
Close
Follow Us:

North Korea KN-25 Rocket : उत्तर कोरिया ने दुनिया के सबसे लंबी दूरी वाले रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम केएन-25 का सफल टेस्ट किया है। इस अभ्यास में सिस्टम से 4 रॉकेट दागे गए। यह 358.5 किलोमीटर दूर लक्ष्य को भेद सकता है। यह टेस्ट उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की सटीक हमले की क्षमता को दर्शाता है। जो इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग जैसी चुनौतियों के बावजूद काम कर सकती है।

इस टेस्ट के दौरान किम जोंग उन भी मौजूद रहे। सरकारी मीडिया ने इसे कोरियन पीपुल्स आर्मी की स्ट्रैटेजिक डिटरेंस बताया है। किम जोंग उन ने कहा कि इस लॉन्चर को विशेष हमले के लिए तैयार किया गया है। इसमें ऐसा ऑटोनॉमस प्रिसिजन गाइडेंस सिस्टम है। जो दुश्मन की रुकावट के बावजूद सटीक हमला सुनिश्चित करता है।

केएन-25 रॉकेट बेस्ड सिस्टम

केएन-25 को दुनिया का सबसे लंबी दूरी वाला रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम माना जाता है। चीन का पीसीएल-191 सिस्टम 500 किलोमीटर तक मारने में सक्षम है। वह बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करता है। रॉकेट के रूप में उसकी अधिकतम रेंज 350 किलोमीटर है। इसके मुकाबले केएन-25 रॉकेट बेस्ड सिस्टम है। इसकी अधिकतम रेंज 400 किलोमीटर है।

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन: दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका और जापान में मची खलबली

6 साल का इंतजार खत्म, चीन से उत्तर कोरिया के लिए फिर दौड़ी यात्री ट्रेन; जानें क्या है नया शेड्यूल और रूट

किम जोंग उन ने बेटी के साथ देखा मिसाइल परीक्षण, क्या किम जू ए बनेंगी उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह? 

ईरान-अमेरिका जंग के बीच उत्तर कोरिया का बड़ा कदम… किम जोंग ने तैयार किया अपना परमाणु युद्धपोत

4-सेल लॉन्चर वेरिएंट में तैनात

यह सिस्टम 6 सेल और 4 सेल लॉन्चर वेरिएंट में तैनात है। खासकर ट्रैक्ड लॉन्चर वाले वर्जन को पहाड़ी और जंगली इलाकों में इस्तेमाल को तैयार किया गया है। इससे इन्हें निशाना बनाना काफी मुश्किल होता है। उत्तर कोरिया के पास दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिलरी फोर्स मानी जाती है। उसके रॉकेट सिस्टम पूरे कोरियाई प्रायद्वीप को कवर करने की क्षमता रखते हैं।

यह भी पढ़ें : मादुरो का हाल देखकर डरे किम जोंग उन, हाइपरसोनिक मिसाइल टेस्ट कर कहा- न्यूक्लियर फोर्स तैयार

अमेरिका ने दे रखी थी चेतावनी

अमेरिकी की रिपोर्ट में कहा जा चुका है कि केएन-25 रॉकेट और मिसाइल के बीच की रेखा को धुंधला करता है। इसमें एडवांस एवियोनिक्स, इनर्शियल और सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम तथा आधुनिक एयरोडायनामिक डिजाइन शामिल हैं। इसकी लंबी रेंज उत्तर कोरिया को सियोल समेत बड़े इलाकों को निशाना बनाने की क्षमता देती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के टेस्ट सिर्फ सैन्य अभ्यास नहीं है, बल्कि इस सिस्टम को रूस जैसे देशों को दिखाने की कोशिश हो सकता है। रूस हर साल उत्तर कोरिया से अरबों डॉलर का सैन्य साजो-सामान आयात कर रहा। इसमें आर्टिलरी सिस्टम भी शामिल हैं।

North korea successfully tests monstrous kn 25 world fastest rocket range up to china

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 08:09 PM

Topics:  

  • North Korea
  • North Korea News
  • Rocket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.