धुआं ही धुआं! किम जोंग की आदतों ने चीन के लिए बढ़ाई चिंता, जानें क्या है पूरा मामला

Kim Jong News: किम जोंग उन हाल ही में अपने बुलेटप्रूफ ट्रेन से चीन पहुंचे हैं। किम को भारी धूम्रपान करने वाला नेता माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, वह रोजाना 80 सिगरेट तक पी जाते हैं।
धुआं ही धुआं! किम जोंग की आदतों ने चीन के लिए बढ़ाई चिंता, जानें क्या है पूरा मामला
किम जोंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kim Jong Un Smoking Habits:  उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन हाल ही में अपने बुलेटप्रूफ ट्रेन से चीन पहुंचे। ट्रेन के अंदर की तस्वीरों में देखा गया कि किम एक टेबल पर बैठे हैं, जहां उनके लैपटॉप और फोन के साथ एक सिगरेट का पैकेट भी रखा है। यानी किम ने अपने साथ सिगरेट का डिब्बा भी ले जाया।

41 साल के किम जोंग उन को भारी धूम्रपान करने वाला माना जाता है और उन्हें कई बार सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीते हुए देखा गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, किम बीजिंग यात्रा के दौरान ट्रेन में कई बार सिगरेट फूंके। अब यह चर्चा हो रही है कि वे दिनभर में कितनी सिगरेट पीते हैं।

सिगरेट पीने पर जुर्माना

उत्तर कोरिया में सिगरेट का निर्माण और सेवन दोनों ही बहुत आम हैं। वर्ष 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में लगभग 46% पुरुष नियमित रूप से सिगरेट पीते हैं और औसतन हर व्यक्ति दिन में 12 सिगरेट तक पीता है। इस रिपोर्ट के बाद, किम जोंग उन की सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने को नियंत्रित करने के लिए नए नियम लागू किए। इन नियमों के तहत सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर जुर्माना लगाया जाता है।

किम जोंग उन की सिगरेट की आदतें

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रोजाना सिगरेट पीते हैं। कभी-कभी उनकी खपत इतनी बढ़ जाती है कि वे एक दिन में 4 डिब्बे सिगरेट खत्म कर देते हैं, जबकि एक डिब्बे में 20 सिगरेट होती हैं। किम के परिवार के लिए खाना बनाने वाली एक जापानी शेफ ने कुछ साल पहले बताया था कि किम ने किशोर उम्र में ही सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। उनके पिता भी भारी धूम्रपान करने वाले थे और 2011 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन की पसंदीदा सिगरेट का ब्रांड 7.27 है, जिसे उत्तर कोरिया का सबसे महंगा ब्रांड माना जाता है। एक पैकेट की कीमत लगभग 580 रुपये है। साल 2018 में दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी (NIS) की रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि किम को अक्सर स्विस और जर्मन सिगरेट उपहार में मिलती हैं, जिन्हें वे बड़ी लगन और शौक के साथ पीते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com