Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर कोरिया: कोविड-19 के कारण 15 और लोगों की मौत

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 15, 2022 | 10:08 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सियोल: उत्तर कोरिया ने कोरोना वायरस के कारण देश में 15 और लोगों की मौत और बुखार से पीड़ित सैकड़ों रोगियों की पुष्टि की है। सरकार ने देश में कोविड-19 के प्रकोप के पहले दौर को कम करने की कोशिश में दस लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कार्यकर्ताओं को लगाया है। देश के सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। रविवार को दर्ज किये गये मौत के मामलों ने देश में बुखार से जान गंवानों वालों की संख्या को 42 पहुंचा दिया। आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने यह भी बताया कि बुखार से पीड़ित अन्य 2,96,180 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर कुल 8,20,620 हो गई है।

दो साल से अधिक समय तक कोरोना वायरस मुक्त होने के व्यापक रूप से विवादित दावे को कायम रखने के बाद, उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि महामारी शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 के शुरुआती कुछ रोगी मिले हैं। अप्रैल के अंत से पूरे देश में “विस्फोटक रूप से” बुखार फैल गया है। लेकिन यह खुलासा नहीं किया गया है कि कोविड-19 के कितने मामले पाए गए हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

कोरियाई सीमा पर युद्ध का अलार्म! उत्तर कोरिया ने मार गिराया दक्षिण कोरियाई ड्रोन, किम की धमकी से बढ़ा तनाव

‘पाक उन’ बनकर स्विट्जरलैंड में पढ़ाई, प्लास्टिक सर्जरी का सच? किम जोंग उन के 5 बड़े रहस्य

‘हम पीछे नहीं हटेंगे…’, ली और शी के बैठक से पहले किम की बड़ी चाल, अमेरिका-दक्षिण कोरिया अलर्ट पर

मादुरो का हाल देखकर डरे किम जोंग उन, हाइपरसोनिक मिसाइल टेस्ट कर कहा- न्यूक्लियर फोर्स तैयार

कोरोना वायरस के इस प्रकोप ने उत्तर कोरिया में एक मानवीय संकट को लेकर चिंता पैदा कर दी है। माना जाता है कि देश की 2.6 करोड़ आबादी में से अधिकांश को कोरोना रोधी टीका नहीं लगा है और इस देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली दशकों से जर्जर है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया में बड़ी संख्या में संदिग्ध कोविड-19 रोगियों का परीक्षण करने के लिए आवश्यक नैदानिक किट का अभाव है। उनका कहना है कि यदि उत्तर कोरिया को टीकों, दवाओं और अन्य चिकित्सा आपूर्ति की दूसरे देशों से आने वाली खेप तुरंत प्राप्त नहीं होती हैं तो देश को बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है। (एजेंसी)

North korea 15 more people died due to covid 19

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2022 | 10:08 AM

Topics:  

  • North Korea
  • North Korea News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.