Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रसायन विज्ञान में नोबेल की घोषणा, मौंगी जी. बावेंडी, लुई ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव को मिला पुरस्कार

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Oct 04, 2023 | 04:38 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2023 (Nobel Prize 2023 in Chemistry ) की घोषणा कर दी है। इस साल केमिस्ट्री में मौंगी जी. बावेंडी (Moungi G. Bawendi), लुईस ई. ब्रूस (Louis E. Brus) और एलेक्सी आई. एकिमोव (Alexei I. Ekimov) को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  वैज्ञानिकों को “क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए” यह नोबेल दिया जाएगा। क्वांटम डॉट्स सूक्ष्म अणु होते हैं।

‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के अनुसार, ‘‘इन सूक्ष्म कणों में विशिष्ट गुण होते हैं और अब ये टेलीविजन स्क्रीन और एलईडी लैंप से अपनी रोशनी फैलाते हैं। वे रासायनिक प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं और उनकी स्पष्ट रोशनी एक सर्जन के लिए ट्यूमर ऊतक को रोशन कर सकती है।” एकेडमी के महासचिव हंस एलेग्रेन ने बुधवार को स्टॉकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। नोबेल पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (10 लाख डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है।  

Nobel Prize 2023 in Chemistry awarded to Moungi G. Bawendi, Louis E. Brus and Alexei I. Ekimov “for the discovery and synthesis of quantum dots.” (Pic: Nobel Prize) pic.twitter.com/LOm3izFmOW — ANI (@ANI) October 4, 2023

सम्बंधित ख़बरें

निशानेबाज: ट्रंप के लिए दुनिया मांगे दुआ ताकि वो कहें, मोगैंबो खुश हुआ

वेनेजुएला में तानाशाही का अंत? विपक्षी नेता मारिया मचाडो बोलीं- ‘अब आजादी का समय आ गया है’

नोबेल पुरस्कार के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से बिगाड़े रिश्ते, अमेरिकी लेखक ने लगाए गंभीर आरोप

Year Ender 2025: प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर नोबेल तक… 2025 में इन महिलाओं ने रच दिया इतिहास

भौतिकी में इन्हें मिलेगा पुरस्कार 

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार पियरे अगस्टीनी, फेरेंस क्रौसऔर एने लुइलिये को दिया जाएगा। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस बार उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया जो  छोटे हिस्से के दौरान परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन का अध्ययन लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करता है।

चिकित्सा क्षेत्र के इन्हें दिया जाएगा नोबेल 

वहीं, बीते दिन रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की थी। इस बार नोबल पुरस्कार काटालिन कारिको  और ड्रयू वीसमैन  को कोविड-19 से लड़ने के लिए एमआरएनए टीकों के विकास से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया जाएगा।

Nobel prize 2023 in chemistry awarded to moungi g bawendi louis e brus and alexei i ekimov

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2023 | 04:38 PM

Topics:  

  • Chemistry
  • Nobel Prize

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.