मिल गई हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की डेड बॉडी, शरीर पर नहीं मिले घाव, जानिए फिर कैसे हुई मौत?
27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। सुरक्षा और मेडिकल टीम ने हमले वाली जगह से शव बरामद कर लिया है। वहीं, इजरायल लगातार हिजबुल्लाह पर हमले कर रहा है और आज यानी रविवार को लेबनान से लगी सीमा पर टैंक तैनात कर दिए गए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
हसन नसरल्लाह (सोर्स- रायटर्स)
बेरूत: 27 सितंबर को इजरायली हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। सुरक्षा और मेडिकल टीम ने हमले वाली जगह से शव बरामद कर लिया है। वहीं, इजरायल लगातार हिजबुल्लाह पर हमले कर रहा है और आज यानी रविवार को लेबनान से लगी सीमा पर टैंक तैनात कर दिए गए हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हिजबुल्लाह नेता का शव ‘सुरक्षित और सही सलामत’ बरामद कर लिया गया है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। एक मेडिकल सूत्र और एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजरायली हवाई हमले वाली जगह पर उनका शव सुरक्षित और सही सलामत मिला।
यह भी पढ़ें:- हसन नसरल्लाह की मौत के बाद कौन होगा हिज्बुल्लाह का अगला चीफ? सामने आया यह बड़ा नाम
सम्बंधित ख़बरें
CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
दंगों की आग में झुलसा फ्रांस! 780 से ज्यादा उपद्रवी हिरासत में, झड़प के दौरान 57 पुलिसकर्मी भी घायल
IPL 2026 Final में अंपायरिंग पर फूटा गुस्सा, जॉर्डन कॉक्स के कैच पर बवाल, रजत पाटीदार की अंपायर से तीखी बहस
‘तुम बहुत खराब गा रहे हो’, जब अनु मलिक की डांट से हैरान रह गए थे Kumar Sanu, फिर देर रात मिला खास फोन
कैसे हुई नसरल्लाह की मौत?
सूत्रों ने बताया कि उनके शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा लगता है कि मौत की वजह तेज धमाके की वजह से लगी चोट हो सकती है। दूसरी तरफ, इजरायल ने कहा कि हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी हैं। एक नए अपडेट में, इजरायली सेना ने कहा कि उसने पिछले कुछ घंटों के दौरान लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया है। सेना का कहना है कि हमलों का उद्देश्य हिजबुल्लाह के रॉकेट लांचर और हथियार डिपो को नष्ट करना था।
Body of Hezbollah leader has been recovered, sources say https://t.co/gaw8mzyXwZ pic.twitter.com/mNb6NlnU68 — Reuters (@Reuters) September 29, 2024
इजरायल ने मचाई तबाही
महीनों की योजना और कई खुफिया सूचनाओं के बाद, इजरायल ने शुक्रवार को एक भूमिगत बंकर पर सटीक हमला किया था। जहां नसरल्लाह और कई अन्य हिजबुल्लाह नेता बैठक कर रहे थे। बंकर दक्षिण बेरूत में एक व्यस्त सड़क से 60 फीट नीचे स्थित था।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में जमकर चले लात-घूंसे, बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
पिछले कुछ हफ्तों में आईडीएफ यानी इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने लेबनान के अंदर अपने हमलों को तेज कर दिया है। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा है कि हमलों का उद्देश्य आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को नष्ट करना है जो कथित तौर पर इजरायल में नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहा है।
