Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर ईरान-इजरायल में फंसी रही दुनिया, उधर रूस ने यूक्रेन में मचा दिया कोहराम, कीव में भीषण तबाही

एक सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Jun 23, 2025 | 02:03 PM

रूस-यूक्रेन युद्ध, (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रात में हुए रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बचावकर्मी और अग्निशमन कर्मी आंशिक रूप से क्षतिगस्त हुई एक इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के चेर्नीहीव प्रांत में रविवार देर रात रूस के छोटी दूरी के एक ड्रोन के हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए।

क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख वियाचेस्लाव चाउस के अनुसार, घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। कीव से करीब 85 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बिला त्सेरकवा शहर में एक व्यक्ति की मौत हुई और आठ अन्य घायल हुए हैं। यह हमला गत मंगलवार को यूक्रेन पर किए गए रूस के हमले के लगभग एक सप्ताह बाद हुआ है।

एक सप्ताह पहले मारे गए थे 28 लोग

बता दें कि एक सप्ताह पहले किए गए रूसी हमले में कीव में 28 लोग मारे गए थे, जिनमें से 23 लोग एक आवासीय इमारत में मारे गए थे, जो मिसाइल हमले के बाद ढह गई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को युद्ध की सबसे बड़ी बमबारी में से एक बताया। आपात सेवाओं ने बताया कि सोमवार तड़के रूस के ड्रोन और मिसाइलों ने कीव में रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और खेल परिसरों को निशाना बनाया। सबसे ज्यादा नुकसान शेवचेन्कीव्स्की प्रांत को पहुंचा है जहां पांच मंजिला एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

सम्बंधित ख़बरें

जिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर

जाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग

हाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

तारिक रहमान आज लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ, BNP की ऐतिहासिक जीत और नई चुनौतियां

हमले में इमारत को काफी नुकसान

कीव के मेयर विताली क्लित्श्को ने बताया कि शेवचेन्कीव्स्की प्रांत में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एक गर्भवती महिला समेत 10 अन्य लोगों को एक नजदीकी ऊंची इमारत से बचाया गया। हमले में इस इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बयान में यूक्रेन की वायु सेना के हवाले से बताया गया कि रूस ने रातभर में कुल 352 विस्फोटक ड्रोन और ‘डिकॉय’ दागे। रूस ने 11 बैलिस्टिक मिसाइल और पांच क्रूज मिसाइलें भी दागी।

बांग्लादेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त गिरफ्तार, चुनाव में हेराफेरी से जुड़ा है मामला

‘डिकॉय’ छद्म हथियार होते हैं जिन्हें दुश्मन को चकमा देने के लिए दागा जाता है, जिससे उनका ध्यान वास्तविक लक्ष्यों से हट जाता है। इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रविवार रात से सोमवार तक 23 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं।

Nine people killed many injured in russian attack in ukraine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 02:03 PM

Topics:  

  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • Ukraine
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.