Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाइजर में एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! IS आतंकियों ने ढाया कहर, अमेरिका तक पहुंची आग, सामने आया हमले का VIDEO

Niamey Airport Explosion: नाइजर की राजधानी नियामी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 जनवरी को इस्लामिक स्टेट ने हमला किया। चार सैनिक मरे, 20 हमलावर ढेर, अमेरिकी कर्मचारी नाइजर छोड़ने को निर्देशित।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 03, 2026 | 11:39 AM

नाइजर में एयरपोर्ट पर IS का हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Niger Airport Attack: अफ्रीकी देश नाइजर में सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। राजधानी नियामी के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले का वीडियो सामने आने के बाद यह चिंता और बढ़ गई है। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। हमला 29 जनवरी को नाइजर के डियोरी हमानी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और उसके पास स्थित एयर बेस 101 पर किया गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इसे एक ‘अचानक और समन्वित हमला’ बताया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस हमले में चार सैनिकों की मौत हुई, जबकि 20 हमलावर ढेर हो गए। हमले के दौरान हवाई अड्डे के आसपास भारी गोलीबारी और तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन गुरुवार सुबह स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोमवार को SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने वीडियो फुटेज जारी किया, जिसमें हथियारों से लैस आतंकवादी यात्रियों के विमानों के पास खुलेआम घूमते दिखे। वीडियो में आतंकवादी हवा में फायरिंग करते हैं और एक ड्रोन व हेलिकॉप्टर को आग के हवाले कर देते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

‘आलोचना होती रही, पर धैर्य से मिला परिणाम’: US ट्रेड डील पर PM मोदी का NDA सांसदों को मंत्र

मुनीर ने एक के बाद एक की लीबिया के आर्मी चीफ और PM के साथ बैठक, क्या खिचड़ी पका रहे हैं फील्ड मार्शल?

न्यूक्लियर मिसाइल में फ्यूल की जगह भर दिया पानी…टॉप जनरल के कांड से चीन में हड़कंप, टेंशन में जिनपिंग

ज्‍वेलरी, कपड़े, कार…भारत और अमेर‍िका के बीच हुई ट्रेड डील से क्‍या-क्‍या होगा सस्‍ता? देखें लिस्ट

देखें वीडियो- 

Wow, ISIS-Sahel has published footage of last week’s attack against Diori Hamani International Airport in Niger, with dozens of terrorists – including several on motorcycles – successfully breaching both the civilian and military sides of airport, as well as several hangers and… pic.twitter.com/rlpLPkRBQH

— OSINTdefender (@sentdefender) February 1, 2026

अमेरिकी संकट निगरानी समूह ACLED के अफ्रीका मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक लैड सेरवाट के अनुसार, वीडियो में आतंकवादी कनुरी भाषा बोलते नजर आए, जो आमतौर पर लेक चाड क्षेत्र में बोली जाती है। इससे संकेत मिलता है कि इस हमले में इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस के अनुभवी लड़ाकों की भूमिका हो सकती है।

अमेरिका ने उठाया कड़ा कदम

हमले के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सरकार ने अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को नाइजर छोड़ने का निर्देश दिया। एयरलाइन कंपनियों ने भी नुकसान की पुष्टि की। पैन-अफ्रीकी एयरलाइन ASKY Airlines ने कहा कि उसके दो विमान मामूली नुकसान का शिकार हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: मुनीर ने एक के बाद एक की लीबिया के आर्मी चीफ और PM के साथ बैठक, क्या खिचड़ी पका रहे हैं फील्ड मार्शल?

वहीं,  आइवरी कोस्ट की राष्ट्रीय एयरलाइन एयर कोटे डी आइवर ने बताया कि उसका एक एयरबस A319 विमान भी हमले में प्रभावित हुआ। हालांकि राहत की बात यह रही कि यह घटना ऑपरेशनल समय के बाहर हुई, जिससे किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। 

Niger airport attacked violence islamic state terrorists us takes strict action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 11:38 AM

Topics:  

  • America
  • Latest News
  • Niger Attack
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.