‘अब तेहरान नहीं बना सकता मिसाइल…’, आधी रात को नेतन्याहू ने की प्रेस कांफ्रेंस, ईरान युद्ध पर दिया बड़ा अपडेट
Israel-Iran War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफ़वाहों को खारिज किया और कहा कि ईरान अब यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Benjamin Netanyahu on Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार रात लाइव आकर अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया और पुष्टि की कि वह सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने ईरान युद्ध पर बात करते हुए दावा किया कि तेहरान अब यूरेनियम संवर्धन या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है।
नेतन्याहू ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान का उद्देश्य वहां के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को पूरी तरह नष्ट करना है। उन्होंने कहा, “अब 20 दिनों के बाद मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि ईरान के पास यूरेनियम को एनरिच करने या मिसाइल बनाने की कोई क्षमता नहीं है। हम न केवल बची हुई मिसाइलों को नष्ट कर रहे हैं, बल्कि उन उद्योगों को भी नष्ट कर रहे हैं जो इन कार्यक्रमों के उत्पादन को संभव बनाते हैं।”
अमेरिका को नहीं थी साउथ पार्स हमले की खबर
हाल के हवाई हमलों के बाद, ईरान ने खाड़ी देशों में तेल और गैस प्रतिष्ठानों पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल के इस हमले के बाद तनाव बढ़ गया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इजरायल अब ईरान के प्रमुख प्राकृतिक गैस क्षेत्र ‘साउथ पार्स’ पर किसी भी और हमले को रोक देगा। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान कतर पर फिर हमला करता है, तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और पूरे क्षेत्र को तबाह कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
समझौता करो या फिर भीषण बमबारी को रहो तैयार, प्रोजेक्ट फ्रीडम पर लगी रोक के बाद, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी
अब्बास अराघची पहुंचे बीजिंग, ट्रंप-जिनपिंग के मुलाकात से पहले चीन-ईरान की हुई मीटिंग, आखिर क्या चल रहा?
बधाई तो ठीक है, लेकिन तेल संकट और विश्व शांति पर काम करें ट्रंप, आनंद दुबे का माेदी व ट्रंप पर तंज
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने और उन्हें जमीन के नीचे छिपाने का आदेश दिया था। इजरायल इन मिसाइलों और संबंधित उद्योगों को नष्ट करने के लिए काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें- अब इंटरनेट की भी होगी किल्लत! समुद्र के 200 फीट नीचे क्या कर रहा ईरान? एक कदम से मच सकती है तबाही
मैं जिंदा हूं, आप इसके गवाह
विदेशी मीडिया को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “मैं जिंदा हूं और आप इसके गवाह हैं। यह अभियान ईरानी शासन से जुड़े उन अस्तित्वगत खतरों को समाप्त करने के लिए है, जो अमेरिका, इजरायल और ईरान के लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर चुके हैं और अपने ही नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं।”
Frequently Asked Questions
-
Que: क्या इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जीवित हैं?
Ans: नेतन्याहू ने लाइव आकर अपनी मौत की अफवाहों का खंडन किया और कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
-
Que: क्या ईरान के पास अब परमाणु और मिसाइल बनाने की क्षमता है
Ans: नहीं, नेतन्याहू के अनुसार ईरान अब यूरेनियम संवर्धन और बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में सक्षम नहीं है।
-
Que: इजरायल-ईरान संघर्ष का उद्देश्य क्या है?
Ans: अभियान का उद्देश्य ईरानी शासन से जुड़े अस्तित्वगत खतरों को समाप्त करना है, जो अमेरिका, इजरायल और अपने ही लोगों के लिए खतरा हैं।
