काठमांडू छोड़कर भाग रहे नेपाल के नेता, धुएं के गुबार के बीच उड़ता दिखा हेलीकॉप्टर- VIDEO
Nepal Violence: नेपाल में सोशल मीडिया विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने संसद में आग लगा दी। पीएम ओली ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया, संभवतः हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट पहुंचे।
- Written By: अक्षय साहू
नेपाल के नेताओं ने छोड़ा देश (फोटो- सोशल मीडिया)
Nepali Gen Z Protests: नेपाल में सोशस मीडिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ने विकराल रूप ले लिया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संसद को आग के हवाले कर दिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागने की बात कही जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शहर के रिहाईशी इलाके से एक हेलीकॉप्टर उड़ता नजर आ रहा है।
ऐसा माना जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का हो सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद देश छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह इस्तीफे के तुरंत बाद एक प्राइवेट प्लेन से दुबई रवाना हो गए। संभावना जताई जा रही है कि वह अपने घर से एयरपोर्ट तक इसी हेलीकॉप्टर से गए होंगे। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नेपाल में जनता ने किया तख्तापलट
नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई है। कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और कई नेता देश छोड़ने की कोशिश में लगे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि प्रधानमंत्री ओली इलाज का बहाना बनाकर देश से बाहर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने उप-प्रधानमंत्री को पहले ही कार्यवाहक जिम्मेदारियां सौंप दी हैं, जबकि कैबिनेट के कई अन्य मंत्री पहले ही पद छोड़ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC का गेम ओवर! बागी सांसदों का NCPI में विलय का ऐलान, NDA को देंगे समर्थन; जुलाई में तृणमूल पर करेंगे दावा
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई के बाद अब इस सहयोगी पार्टी ने छोड़ा साथ
बागी TMC सांसदों की बैठक की पहली तस्वीर आई सामने, 19 सांसदों के शामिल होने का दावा; जानें कौन-कौन पहुंचा
हमने कसाब को भी खिला-पिलाकर जिंदा रखा, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार के एक्शन से कांग्रेस का छलका दर्द
The Nepali air force is evacuating ministers from their houses in Kathmandu. Another Indian Hegemony coming to an end in Nepal. pic.twitter.com/yAt2Ljve5m — Sumon Kais (@sumonkais) September 9, 2025
मंगलवार गुस्साए प्रदर्शनकारियों एक बार फिर नेपाल की संसद भवन में घुस गए और भारी तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल और शेर बहादुर देउबा के घरों को भी निशाना बनाया है। इसके अलावा इस्तीफा दे चुके वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़को पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।
यह भी पढ़ें: Nepal Violence: हसीना की तरह चली गई ओली की कुर्सी, पीएम पद से दिया इस्तीफा, दुबई फरार!
सेना प्रमुख ने दी थी चेतावनी
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने सोमवार को हुई हिंसा के बाद सरकार को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा दे देते हैं, तो हालात सामान्य हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिग्देल ने ओली के इस्तीफे तक उन्हें एक गुप्त स्थान पर छिपाकर रखा और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की। सेना हालात पर नजर रखे हुए थी और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार थी।
