Nepal Flash Flood Videos: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को आई भीषण बाढ़ सब कुछ बहा कर ले गई। रसुवागढ़ी और चिलिमे समेत कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स भी इस जल्परलय में बह गए। नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने बताया कि रसुवा और आसपास के इलाकों में लगभग 13 से 14 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स बाढ़ की चपेट में आए हैं, इस जलप्रलय से कुल 748 मेगावाट क्षमता पर असर पड़ा है।
नेपाल की भयंकर त्रासदी के कई वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अचनाक आई पानी की रफ्तार से बचने के लिए लोग इधर-उझर भागते नजर आ रहे हैं।
भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही के बाद नेपाल सरकार ने प्रभावित स्थानीय क्षेत्रों को अगले तीन महीनों के लिए आपदा-प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। 26 अगस्त को बाढ़ को लेकर हुई कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए आपातकालीन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
नेपाल सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि बाढ़ में घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। बालेन शाह सरकार ने इस आपदा से उबरने के लिए भारत से मदद मांगी है।
नेपाल के गृह और रक्षा मंत्रालयों को आपदा से पीड़ितों के तत्काल बचाव और जोखिम वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नेपाली सेना निजी हेलीकॉप्टर और अन्य संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।
नेपाल के बागमती प्रांत पुलिस के प्रवक्ता एसएसपी राजेंद्र प्रसाद धमाला ने कहा कि एक शव रासुआ में मिला है, 9 शव नुवाकोट और 6 शव धाडिंग में मिला है। उन्होंने बताया कि भटेकोसी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है।
वहीं, चीन के तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्रियों से रसुवागढ़ी में अचानक आई बाढ़ के बाद संपर्क टूट गया है। इस बाढ़ ने रसुवा में नेपाल-चीन सीमा के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया और सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को क्षतिग्रस्त कर दिया।