Nepal Flood: त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर सुरंग में 9 दिन बाद चमत्कार, 2 मजदूर जिंदा बचाए गए, देखें VIDEO

Nepal Flood Two Workers Rescue: नेपाल में बाढ़ की त्रासदी के 9 दिन बाद त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा रेस्क्यू किया गया। मृतकों की संख्या 1200 पार हो गई है।
nepal flood 2 workers rescue
सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा निकाला गयासौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on
Updated on

Nepal Flood Rescue Operation: नेपाल में आई त्रासदी के बाद मृतकों की संख्या 1200 के पार पहुंच चुकी है। आपदा के 9वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की एक सुरंग से दो लोगों को जिंदा रेस्क्यू किया गया।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा बचाया गया। भोटेकोशी में अचानक आई बाढ़ की आपदा के 9 दिन बाद, त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की एक सुरंग मलबे से भर गई थी। इस मलबे के बीच से दो लोगों का जिंदा बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

शुक्रवार को संजय शाह को पहले बाहर निकाला गया और उसके बाद कबीर महार्जन को निकाला गया। रेस्क्यू किए गए जाने के बाद पता चला कि संजय शाह मैकेनिकल फोरमैन है और कबीर महार्जन मैकेनिकल सुपरवाइजर है।

सुरंग से आ रही थीं आवाजें

बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम को सुरंग के अंदर से आवाजें सुनाई आ रही थी। इन आवाजों से रेस्क्यू टीम को संदेह हुआ कि अंदर कोई फंसा है और अभी भी सांसे ले रहा है। रेस्क्यू टीम ने अंदर फंसे लोगों से कहा कि, "घबराएं नहीं, हम आपको बचा लेंगे।" इसके जवाब से अंदर से भी आवाज आई और रेस्क्यू टीम ने सुरंग में ऑपरेशन तेज कर दिया।

माना जा रहा है कि आपदा से समय त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की इस सुरंग में मजदूर काम कर रहे थे, तभी बाढ़ में सभी मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीम को आशंका है कि इन्ही की तहर अंदर और भी लोग फंसे हो सकते है। इसलिए लागातार सुरंग में लोगों की तलाश जारी है।

nepal floods 2 workers rescue
नेपाल त्रासदी में बचाए गए लोगसौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब

नेपाल पुलिस के अनुसार, नेपाल त्रासदी में मरने वालों की संख्या 1290 हो चुकी है और आगे भी मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए पैकेज की घोषणा

नेपाल सरकार ने गुरुवार को विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित उद्योगों, व्यापारियों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए एक व्यापक व्यापार पुनर्प्राप्ति पैकेज की घोषणा की, जिसमें सीमा शुल्क छूट, कर राहत, ऋण पुनर्गठन और बीमा दावों के तेजी से भुगतान की पेशकश की गई है।

nepal flood 2 workers rescue
Explainer: नेपाल में कुदरत का कहर... या चीन का बिछाया जाल, आखिर एक्सपर्ट क्यों उठा रहे सवाल? जानें सबकुछ

नेपाल के वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित व्यवसायों और आर्थिक गतिविधियों को राहत उपायों और रियायत प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

5000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता

सरकार का यह कदम पिछले सप्ताह आई बाढ़ से हुई तबाही के बीच व्यवसायों को फिर से अपने संचालन को पुनर्जीवित करने में मदद करने के उद्देश्य से है। इस आपदा में अब तक 1,259 लोगों की जान चली गई थी, जबकि राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 5,083 लोग अभी भी लापता हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com