-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel And Hezbollah Close To Ceasefire Will Be Discussed In Netanyahu Cabinet
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच अब नहीं होगा युद्ध! नेतन्याहू की कैबिनेट में बनेगी बात
- Written By: साक्षी सिंह
इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजरायल और लेबनान युद्धविराम को लेकर समझौता होने के करीब है। इस पर चर्चा करने को लेकर इजरायली कैबिनेट की आज बैठक होनी है।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
यरुशलम: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्धविराम के करीब है। ऐसी खबर इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों की ओर से सामने आ रही है। बताया ये भी जा रहा है कि नेतन्याहू की होने वाली कैबिनेट में इस चर्चा की जाए।
इजरायली और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इजरायल और लेबनान युद्धविराम को लेकर समझौता होने के करीब है। इस पर चर्चा करने को लेकर इजरायली कैबिनेट की आज बैठक होनी है।
Israel Hezbollah War से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Abraham Accords: ट्रंप का बड़ा दावा, ऐतिहासिक अब्राहम अकॉर्ड्स में जल्द शामिल हो सकता है लेबनान
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
Trump Netanyahu: G-7 समिट से डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को दी चेतावनी, कहा- अब जिम्मेदार बनें
Hezbollah Threat: हिजबुल्लाह के खिलाफ नेतन्याहू की चेतावनी, 122 मिमी रॉकेट और ड्रोन अब भी चुनौती
इजरायल और लेबनान में मौजूद ईरान समर्थित शिया हथियारबंद गुट हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई को खत्म करने के लिए 60 दिनों के संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया जा सकता है। इसमें दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की वापसी और क्षेत्र में हिज्बुल्लाह की उपस्थिति को समाप्त करना शामिल है।
इजरायल का हमला जारी है
अमेरिका में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हमें लगता है कि हम उस बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां हम युद्धविराम के करीब हैं। ये ऐसे समय सामने आ रहा है जब रविवार को ही हिज्बुल्लाह की ओर से इजरायल पर 250 रॉकेट दागे गए।
इजरायल और हिज्बुल्ला में क्यों छिड़ा युद्ध
दरअसल, इजरायल की युद्ध की शुरूआत फिलिस्तीन देश के चरमपंथी समूह हमास के साथ हुई। गाजा शहर में हमास के समूहों को इजरायली लड़ाकों ने तबाह करने को ठान लिया। लगातार हमले किए। इधर से हमास का भी इजरायल पर अटैक जारी था। दोनों के बीच जारी युद्ध में गाजा में कई लोग मारे गए। इधर हमास पर इजरायल को भारी पड़ते देख लेबनान का चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला, हमास की तरफदारी में इजरायल को धमकी देने लगा।
इजरायल पर हिज्बुल्ला का हमला
धमकी के बीच हिज्बुल्ला, इजरायल पर हमला करने लगा। इसके बाद इजरायल ने हमास के साथ-साथ हिज्बुल्ला से सीधे पंगा ले लिया। इजरायल ने लेबनान पर कई हमले किये। वो भी अलग- अलग तरह से। हाल ही में एकइजरायल के हवाई हमले में लेबनान में करीब 500 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पेजर और वॉकी-टाॅकी डिवाइस में विस्फोट से दहशत लेबनान में मचा दिया था। फिलहाल इजरायल का लेबनान में अभी तक हमला जारी है।
24 नवंबर के हमले में 28 की मौत
इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जंग जारी है। लेबनान में इजरायल धड़ाधड़ हमला कर रहा है। शनिवार को एक ताजा इजरायली हमले में 28 लोग मारे गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मध्य बेरूत में हवाई हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि राजधानी के उत्तर-पूर्व में हुए हमलों में 13 अन्य लोग मारे गए।
Israel and hezbollah close to ceasefire will be discussed in netanyahu cabinet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














