अमेरिकी हमले से बच नहीं पाए थे मोजतबा! कोमा में मौत से लड़ रहे जंग, ब्रिटिश अखबार के खुलासे से हड़कंप
ब्रिटिश अखबार 'द टाइम्स' का दावा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei कोमा में हैं। अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में घायल होने के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Written By: अक्षय साहू
मोजतबा खामेनेई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mojtaba Khamenei in Coma: ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को लेकर एक बड़ा दावा किया है। अखबार ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिकी हमलों के चपेट में आने के बाद मोजतबा कोमा में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका इलाज ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 140 किलोमीटर दूर कोम शहर में चल रहा है।
यह जानकारी एक डिप्लोमैटिक मेमो के आधार पर सामने आई है, जो अमेरिकी और इजरायली खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर तैयार किया गया है और खाड़ी देशों के सहयोगियों के साथ साझा किया गया है। इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि उन्हें इलाज के लिए रूस के मास्को ले जाया गया है, लेकिन बाद में इस दावे को खारिज कर दिया गया।
अमेरिकी हवाई हमले में घायल हुए थे मोजतबा
रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) हालिया अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में घायल हुए थे। बताया जाता है कि जिस हमले में उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हुई, उसी हमले में मोजतबा भी निशाने पर थे। हालांकि, हमले से कुछ मिनट पहले वह अपने घर से बाहर निकल गए थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Qatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
एक लीक ऑडियो के अनुसार, 28 फरवरी को सुबह करीब 9:32 बजे इजरायल की ‘ब्लू स्पैरो’ बैलिस्टिक मिसाइलों ने उनके घर को निशाना बनाया, लेकिन उससे कुछ देर पहले ही वे बाहर चले गए थे।
ट्रंप ने भी किया था दावा
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी दावा कर चुके हैं कि मोजतबा या तो मारे जा चुके हैं या गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सार्वजनिक रूप से उनकी अनुपस्थिति संदेह को बढ़ाती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई अब शासन करने की स्थिति में नहीं हैं और उनके नाम से जारी संदेश भी संभवतः उनके द्वारा नहीं दिए जा रहे।
यह भी पढ़ें- आतंक के सामने नहीं झूकेगी ईरानी फौज! टॉप कमांडर की मौत पर फूटा मोजतबा खामेनेई का गुस्सा, ट्रंप को दी चेतावनी
मेमो के अनुसार, वे किसी भी सैन्य या राजनीतिक फैसले में सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि, इन दावों पर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
