- Hindi News »
- World »
- Mohammad Yunus Secret Meeting Conspiracy Against Army Chief
तख्तापलट के डर से मोहम्मद युनुस ने बुलाई सीक्रेट मीटिंग, सेना प्रमुख के खिलाफ रची जा रही है साजिश
यूनुस अपने अगले पांच वर्षों के कार्यकाल को सुरक्षित रखना चाहते हैं। इसके लिए उनके समर्थक ‘मार्च फॉर यूनुस’ नाम से एक बड़ी रैली की योजना बना रहे हैं। वहीं, सेना प्रमुख की सख्त चेतावनी और विभिन्न राजनीतिक दलों की नाराजगी..
- Written By: अमन उपाध्याय

मोहम्मद युनुस ने बुलाई सीक्रेट मीटिंग, (डिजाइन फोटो)
ढाका: बांग्लादेश में राजनीतिक माहौल फिर से जोर पकड़ लिया है। यूनुस और सेना प्रमुख के बीच जोरदार विवाद चल रहा है। ऐसी स्थिति में यूनुस सेना प्रमुख को पद से हटाने की कोशिश में हैं। नोबेल पुरस्कार विजेता और अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने भारत विरोधी दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है, लेकिन इस बैठक में क्या चर्चा होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ढाका की गलियों में कहा जा रहा है कि यूनुस आगामी पांच वर्षों तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं।
इसी मकसद से उनके समर्थक ‘मार्च फॉर यूनुस’ नामक एक बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, सेना प्रमुख की कड़ी चेतावनी और राजनीतिक पार्टियों की असंतुष्टि ने इस राजनीतिक संघर्ष को और भी अधिक दिलचस्प बना दिया है।
मोहम्मद यूनुस सत्ता छोड़ने के मूड में नहीं
यूनुस ने शनिवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की हैं। बीएनपी के एक नेता ने बताया कि यूनुस के कार्यालय ने उन्हें इन बैठकों के लिए बुलाया है। हालांकि, इन बैठकों का वास्तविक उद्देश्य किसी को स्पष्ट नहीं है। लेकिन इन मीटिंग्स को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस सत्ता छोड़ने के मूड में नहीं हैं और वह सेना प्रमुख को ही दोषी ठहराकर हटाना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
देउबा पर गिरफ्तारी की तलवार! मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे नेपाल के पूर्व पीएम, इंटरपोल की मदद लेगी सरकार
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
सीजफायर के बीच ईरान की बड़ी धमकी, ‘बिना इजाजत घुसे तो जहाज को उड़ा देंगे’, होर्मुज में तनाव चरम पर
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में खलबली! परमाणु हथियारों को पहुंचा नुकसान? PAK का दावा आया सामने
गुरुवार को यूनुस की NCP नेता नाहिद इस्लाम से मुलाकात हुई थी। माना जा रहा है कि दोनों मिलकर सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान को हटाने की योजना बना रहे हैं। नाहिद वह नेता हैं जो भारत विरोधी हैं और जिन्होंने पिछले साल शेख हसीना सरकार के खिलाफ छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था। यूनुस और नाहिद की यह मुलाकात इन अटकलों को और भी तेज कर रही है।
सेना प्रमुख ने दी चेतावनी
सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने स्पष्ट रूप से दी है चेतावनी कि बिना चुनाव कराए सत्ता में बने रहना गैरकानूनी होगा। सेना ने यूनुस सरकार को दिसंबर तक चुनाव करवाने की कड़ी चेतावनी दी है। वहीं, यूनुस और उनके समर्थक चुनाव को टालने के लिए सुधारों का हवाला दे रहे हैं।
दूसरी ओर, बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी जैसे राजनीतिक दल जल्द चुनाव कराने के पक्ष में हैं और यूनुस के इस रुख से नाराज हैं। बीएनपी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई, तो वे यूनुस सरकार का समर्थन वापस ले लेंगे। लेकिन अब यूनुस ने बीएनपी और जमात को ही बैठक के लिए बुला लिया है।
Mohammad yunus secret meeting conspiracy against army chief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Auspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMउधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM














