Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SCO बैठक में PM मोदी के शामिल होने से गदगद हुआ चीनी मीडिया, कहा- उम्मीद है जारी रहेगी दोस्ती

India-China Relations: प्रधानमंत्री मोदी की SCO शिखर सम्मेलन में भागीदारी से चीनी मीडिया खुश है। उम्मीद जताई गई कि भारत-चीन संबंधों में सुधार होगा, खासकर सीमा विवाद और रणनीतिक सहयोग के मुद्दों पर।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 31, 2025 | 08:57 PM

नरेंद्र मोदी, शी जिनपिंग (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chinese Media on PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। पीएम के दौरे से चीनी मीडिया काफी खुश है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसके बाद भारत और चीन के रिश्तों में लंबे समय से आई खटास कम होगी। यह उम्मीद तब जताई गई जब पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात रविवार को SCO शिखर सम्मेलन से पहले हुई।

इस बैठक को दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने और हाल ही में हुए सुधारों को आगे बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका लगातार व्यापार पर दबाव और टैरिफ (शुल्क) की धमकियां दे रहा है। मोदी और जिनपिंग की इससे पहले आखिरी मुलाकात 2024 में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान हुई थी।

आगे भी जारी रहेगा रिश्तों में सुधार

चीन के एक रिपोर्टर और न्यूजलेटर के संस्थापक शेन शिवेई ने कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद पहले तनाव का कारण था, लेकिन अब हालात थोड़े सुधरे हैं और उम्मीद है कि आगे भी सुधार होता रहेगा। उन्होंने इस बार के शिखर सम्मेलन को अब तक का सबसे बड़ा बताया और कहा कि पिछले 20 सालों में SCO काफी आगे बढ़ चुका है।

शिवेई ने बताया कि इस बार दो बड़ी चीजें होंगी। एक, नेताओं के बीच रणनीतिक बातचीत और दूसरी, तियानजिन घोषणा को मंजूरी दी जाएगी। यह घोषणा आने वाले दशकों में SCO और इसके सदस्य देशों के विकास की दिशा तय करेगी।

टैरिफ धमकियों के खिलाफ बड़ा संदेश

वहीं, ब्राजील के एक पत्रकार, नेल्सन पैनसिनी डी सा ने कहा कि मोदी, जिनपिंग और पुतिन का एक साथ आना, अमेरिका की टैरिफ धमकियों के बीच वैश्विक राजनीति में बड़ा संकेत हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत, चीन और रूस एशिया की बड़ी ताकतें हैं और इनका साथ आना इस क्षेत्र के भविष्य के लिए बहुत अहम है। पुतिन भारत और चीन के बीच सहयोग बढ़ाने की कोशिश जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: चीन ने माना भारत का लोहा, PM मोदी से मिले शी जिनपिंग, कहा- साथ मिलकर रहना जरूरी

नेल्सन ने यह भी कहा कि यह सम्मेलन भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता लाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि SCO ने अब तक यह दिखाया है कि वह बातचीत के जरिए मध्य और दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने में मददगार रहा है। लेकिन आगे क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी।

Modi at sco chinese media optimistic on india china relations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 08:57 PM

Topics:  

  • India China Relations
  • Narendra Modi
  • SCO Summit
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

मोदी-शहबाज को एक तराजू में तोल रहे जिनपिंग? जिसे बताया गया ‘पॉवरफुल तस्वीर’ उसी ने खोल दी पोल

2

चीन में मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मिले PM मोदी, पड़ोसी देश के लिए कह दी ये बड़ी बात

3

Vote Adhikar Yatra : PM मोदी को बच्चा-बच्चा कह रहा वोट चोर, हम कैसे ना कहें- राहुल गांधी

4

Varanasi वाराणसी में भारत-मॉरीशस रिश्तों को ऊंचाई देंगे पीएम- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.