Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर रिपोर्ट के लिए अल्पसंख्यक समुदायों ने USCIRF की प्रशंसा की

इस रिपोर्ट में आयोग ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता में कथित गिरावट के लिए देश को “विशेष चिंता वाला देश” (CPC) के रूप में निर्दिष्ट करने का सुझाव दिया है।

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Apr 23, 2021 | 10:45 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन. अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (USCIRF) की नई रिपोर्ट के लिए कई भारतीय मूल के अमेरिकी मुस्लिमों, सिखों और ईसाई समूहों ने प्रशंसा की है। इस रिपोर्ट में आयोग ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता में कथित गिरावट के लिए देश को “विशेष चिंता वाला देश” (CPC) के रूप में निर्दिष्ट करने का सुझाव दिया है।

अलग-अलग बयान जारी कर, इन समूहों ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय से यूएससीआईआरएफ की अनुशंसाओं को स्वीकार करने की अपील की है। यह आयोग संसद (कांग्रेस) द्वारा गठित अर्धन्यायिक निकाय है। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर इसकी वार्षिक रिपोर्ट और अनुशंसाएं अमेरिकी सरकार के लिए बाध्य नहीं होती हैं।

भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम परिषद के कार्यकारी निदेशक रशीद अहमद ने कहा, “भारत को धार्मिक स्वतंत्रताओं के विश्व के सबसे बुरे उल्लंघनकर्ताओं के रूप में नामित करना भले ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन अपेक्षित एवं उचित है।”

सम्बंधित ख़बरें

सबरीमाला से लेकर महिला आरक्षण तक, Shashi Tharoor का सरकार पर साधा निशाना

Sambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

नए ‘प्रेम’ की लव स्टोरी में म्यूजिक का तड़का, हिमेश रेशमिया पर बड़जात्या ने लगाया बड़ा दांव

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय यूएससीआईआरएफ की अनुशंसाओं को स्वीकार करेगा और इस साल भारत को सीपीसी के रूप में नामित करेगा।” यूएससीआईआरएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, “भारत को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता कानून (आईआरएफए) द्वारा परिभाषित धार्मिक स्वतंत्रता का सुनियोजित, निरंतर एवं घोर उल्लंघन करने और सहने के लिए ‘विशेष चिंता वाला देश’ के तौर पर निर्दिष्ट करें।”

भारत ने अपनी सफाई में पूर्व में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी निकाय उन मामलों में केवल पूर्वाग्रह के आधार पर अपनी बात कहता है जिनपर उसका कोई अधिकार नहीं होता है। भारतीय-अमेरिकी ईसाई संगठनों के महासंघ ने सूएससीआईआरएफ द्वारा भारत को चिंता वाला देश निर्दिष्ट करने की प्रशंसा की है। अमेरिका के सिख संगठनों ने एक संयुक्त बयान में भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति के आकलन के लिए आयोग का धन्यवाद किया है। (एजेंसी)

Minority communities praise uscirf for report on religious freedom in india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2021 | 10:45 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.