'मैं जिम्मेदार हूं, मुझे फांसी दे दो'; खसरे से 1200 से ज्यादा मौतों पर बोले बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री

Bangladesh Health Minister Statement on measles: बांग्लादेश में खसरा से अब तक 1200 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'हां, मैं जिम्मेदार हूं, मुझे फांसी दे दो'।
khasra in Bangladesh
'हां, मैं जिम्मेदार हूं, मुझे फांसी दे दो'- स्वास्थ्य मंत्री सखावत हुसैनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बांग्लादेश में खसरा से अब तक 1200 से अधिक मौतें हुईं

  • 'हां, मैं जिम्मेदार हूं, मुझे फांसी दे दो'- स्वास्थ्य मंत्री सखावत हुसैन

  • BNP सरकार ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर लगाए आरोप

Khasra in Bangladesh: बांग्लादेश में खसरा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक 1200 से ज्यादा मौतें हो गई हैं। इस बीच कल मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन भावुक हो गए। उन्होंने मौत की सारी जिम्मेदारी खुद के ऊपर ले ली। कहा कि बच्चों की बड़ी तादाद में मौत मेरी नाकामी है।

'हां, मैं जिम्मेदार हूं, मुझे फांसी दे दो'- स्वास्थ्य मंत्री

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे फांसी दो। सोमवार को ढाका के एक कार्यक्रम में जब पत्रकारों ने पूछा कि 7 महीने में करीब 1200 बच्चों की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है- पिछली अंतरिम सरकार या मौजूदा सरकार?

khasra in Bangladesh
बांग्लादेश में भड़का कपड़ा मजदूरों का गुस्सा, सैलरी की मांग पर सड़कों पर उतरे हजारों लोग, ढाका में तनाव

इस सवाल पर जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिम्मेदारी मेरी है, मुझे फांसी पर लटका दो, ये मेरी नाकामी है, मैंने कोशिशें की हैं। ये मेरी सरकार की नाकामी नहीं है।

आगे स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी बताया कि 2025 की शुरुआत में खसरा बीमारी का विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाना था लेकिन नहीं चलाया गया। इतना ही नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय में टीकों का आपातकालीन भंडार भी नहीं रखा गया। जिस वजह से आज ये स्थिति बनी है।

khasra in Bangladesh
शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

कई सालों से बड़े स्तर पर नहीं हो रहा खसरा का टीकाकरण

वर्तमान में BNP सरकार ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्तमान सरकार का कहना है कि खसरा से मौतों की असली वजह मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार है। उसने अपने शासनकाल में बांग्लादेश में टीकाकरण अभियान नहीं चलाया और आपातकालीन टीकों का कोई स्टॉक भी नहीं रखा।

इतना ही नहीं अगर टीकाकरण की बात करें तो आखिरी बड़ा टीकाकरण अभियान 2020 में शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के समय हुआ था। उसके बाद कई सालों तक नियमित टीकाकरण कमजोर पड़ा हुआ है, जिसके बाद नतीजे अब हमारे सामने हैं।