Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल में बारिश…तो तिब्बत में बर्फीले तूफान का कहर, मौत की कगार पर खड़े सैकड़ो लोग

Snowstorm in Tibet: तिब्बत में बर्फीले तूफान के कारण माउंट एवरेस्ट की ढलानों में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए राहत कार्य जारी है। सैकड़ों ग्रामीण और राहतकर्मी बर्फ हटाने में जुटे हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Oct 05, 2025 | 09:27 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Tibet News: नेपाल में लगातार हो रही बारिश से स्थिती खराब है, वहीं भारत के एक और पड़ोसी तिब्बत में अचानक आई बर्फीले तूफान के कारण 1000 लोग मौत के करार पर खड़ें है। इनमें से अधिकत्तर पर्यटक है जो माउंट एवरेस्ट की ढलानों में फांसे हुए हैं। भारी बर्फबारी के कारण रास्ते पूरी तरह बंद हो चुके हैं, जिससे लोग अपने कैंपों से नीचे नहीं उतर पा रहे हैं।

रविवार से राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों और राहतकर्मियों की मदद से मशीनों और फावड़ों से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। अब तक कई पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, और स्थानीय लोगों को जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है।

नेपाल में बाढ़ से 51 की मौत

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी शुक्रवार शाम से शुरू हुई थी, जो शनिवार रात तक लगातार चलती रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए माउंट एवरेस्ट स्किनिक एरिया में शनिवार रात से टिकट बिक्री और पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने यह कदम पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘ऐक्शन के लिए तैयार रहिए’, रजा पहलवी ने ट्रंप से की अपील, कहा- ईरान में गोलियों का सामना कर रहे हैं लोग

कैरेबियन सागर में US की बड़ी कार्रवाई; ट्रंप की सेना ने जब्त किया पांचवां तेल टैंकर, वेनेजुएला की घेराबंदी तेज

अमेरिका का आकलन फिर गलत, खामेनेई ने ट्रंप को ललकारा; ‘अहंकारी तानाशाहों’ के हश्र की दिलाई याद

मादुरो की तरह नेतन्याहू को किडनैप करे US , पाक मंत्री के बयान से दुनिया हैरान; वॉशिंगटन से तेल अवीव तक हड़कंप

इस बर्फीले तूफान का असर सिर्फ तिब्बत तक सीमित नहीं रहा। नेपाल, जहां माउंट एवरेस्ट का दूसरा हिस्सा स्थित है, वहां भी भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार से अब तक कम से कम 51 लोगों की जान जा चुकी है।

खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में परेशानी

नेपाल के इलाम जिले, जो भारत की सीमा से सटा हुआ है, वहां सबसे अधिक तबाही हुई है। अकेले इस जिले में भूस्खलन की घटनाओं में 35 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों में बाढ़ में बह जाने से 9 लोग लापता हैं, जबकि बिजली गिरने की घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ विद्रोह, नेशनल गार्ड्स से भिड़े प्रदर्शनकारी, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार

तिब्बत और नेपाल दोनों ही देशों में प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। हालांकि, दुर्गम पहाड़ी इलाकों और खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में कई तरह की बाधाएं सामने आ रही हैं। फिर भी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Massive snowstorm hits everest tibet region 1000 people on brink of deat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 09:27 PM

Topics:  

  • Mount Everest
  • Nepal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.