Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मलेशिया तट पर प्रवासी जहाज डूबा, 300 में से केवल 10 बच पाए; सैकड़ों लापता

300 Migrants Carrying Boat Capsized: हिंद महासागर में म्यांमार से 300 प्रवासियों को ले जा रही नाव पलट गई, जिसमें 10 लोग बचाए गए, जबकि एक शव बरामद हुआ और सैकड़ों लोग लापता हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 07, 2026 | 04:56 PM

सांकेतिक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

Boat Capsized Coast of Malaysia: हिंद महासागर में एक बड़ी समुद्री दुर्घटना हुई, जब म्यांमार से लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव थाईलैंड और मलेशिया की समुद्री सीमा के पास पलट गई। हादसे ने हड़कंप मचा दिया। बचाव दल ने अब तक केवल 10 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जबकि एक व्यक्ति का शव समुद्र से बरामद हुआ। बाकी सैकड़ों लोग अभी लापता हैं।

अधिकारियों के अनुसार, नाव डूबने की सूचना समय पर नहीं मिल पाई, जिससे राहत कार्य में देरी हुई। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि नाव के डूबने का सटीक समय और स्थान स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि यह हादसा संभवतः थाई जलक्षेत्र में हुआ। मलेशियाई अधिकारियों ने चेतावनी दी एजेंसी है कि खतरनाक समुद्री मार्गों का उपयोग कर प्रवासियों की तस्करी करने वाले गिरोह तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।

बचाए गए अधिकत्तर रोहिंग्या मुसलमान

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोगों में कई रोहिंग्या मुसलमान हैं, जो म्यांमार में दशकों से उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी के प्रथम एडमिरल रोमली मुस्तफा ने कहा कि नाव म्यांमार के रखाइन प्रांत के बुथीदांग शहर से रवाना हुई थी और तीन दिन पहले डूब गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

परमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त

गाजा में शांति के लिए इंडोनेशिया का बड़ा कदम, ट्रंप के प्लान के तहत भेजेगा 8,000 सैनिक; देश में विरोध शुरू

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लंगकावी द्वीप के पास कई जीवित बचे लोगों के मिलने के बाद शनिवार को बचाव अभियान शुरू किया गया। मुस्तफा ने बताया कि म्यांमार की एक महिला का शव समुद्र में पाया गया और अब तक 10 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें एक बांग्लादेशी और कई म्यांमार के नागरिक शामिल हैं। एजेंसी ने मलेशिया के उत्तरी रिसॉर्ट द्वीप लंगकावी के पास कई जीवित लोगों को समुद्र में तैरते हुए पाया।

यह भी पढ़ें: VIDEO: तालिबान ने रावलपिंडी तक खदेड़ा… दुबककर भागी मुनीर की फौज, खैबर पख्तूनख्वा पर TTP का कब्जा!

देर से मिली घटना की सूचना

रेस्क्यू टीम को नाव के पलटने की सूचना देर से मिली, जिससे कई लोग लापता हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, नाव के डूबने का सही समय और स्थान तुरंत पता नहीं चल सका, जिसके कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। एक मलेशियाई अधिकारी ने यह संभावना जताई कि नाव संभवतः थाईलैंड के जलक्षेत्र में पलट गई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि खतरनाक समुद्री मार्गों का इस्तेमाल करने वाले सीमा पार गिरोह प्रवासियों का शोषण कर रहे हैं और ये गिरोह तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ-

Malaysia shipwreck migrant boat 300 missing survivors

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 09, 2025 | 06:59 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Malaysia
  • Thailand
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.