Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai Fire Brigade को मिलेगा हाईटेक अपग्रेड, नए फायर स्टेशन खोलने की तैयारी

मुंबई में बढ़ती ऊंची इमारतों और बदलती चुनौतियों को देखते हुए Mumbai Fire Brigade को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। महापौर रितू तावडे ने नए फायर स्टेशन खोलने और सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा की।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 19, 2026 | 09:54 AM

मुंबई फायर ब्रिगेड (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Fire Brigade Upgrade New Station: मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए महापौर Ritu Tawde ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि बीएमसी के तहत अग्निशमन दल के बुनियादी ढांचे का विस्तार संख्यात्मक और गुणात्मक दोनों स्तरों पर किया जाएगा। भायखला स्थित Mumbai Fire Brigade Headquarters में आयोजित ‘वार्षिक अग्नि कवायत स्पर्धा 2026’ के समापन समारोह में महापौर ने कहा कि शहर में बढ़ती गगनचुंबी इमारतों और बदलती परिस्थितियों को देखते हुए फायर ब्रिगेड को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करना जरूरी हो गया है।

विकास योजना 2034 पर जोर

महापौर ने जानकारी दी कि ‘बृहन्मुंबई महानगरपालिका विकास योजना 2034’ के तहत नए फायर स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और तेजी दोनों बढ़ेगी।

सम्बंधित ख़बरें

TCS नासिक विवाद: अमृता फडणवीस का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘एक्सिस बैंक में मेरे सामने आए थे ऐसे मामले’

Navi Mumbai International Airport का शानदार आगाज, 4 महीने में 3.93 लाख यात्री, देश का 9वां सबसे व्यस्त

370 वर्ग किमी में बसेगा नया शहर KSC New Town, जमीन मालिकों को 3 मुआवजा विकल्प

नागपुर विस्फोट मामला, अदालत का कड़ा रुख, 26 मौतों पर सख्ती; 6 आरोपियों की जमानत खारिज

‘लाइफ सेविंग’ पर बढ़ा फोकस

उन्होंने कहा कि अब विभाग केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ‘लाइफ सेविंग’ यानी लोगों की जान बचाने पर भी अधिक ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण और संसाधनों को मजबूत किया जा रहा है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुंबई अग्निशमन दल वार्षिक अग्निकवायत स्पर्धा पारितोषिक वितरण समारंभ २०२५–२०२६ पार पडले असून त्याची काही क्षणचित्रे…#MumbaiFireBrigade #Firefighters #MumbaiMayor #RituTawde #mumbaichiprathamsevika #BMC@BJP4Maharashtra @BJP4Mumbai @Dev_Fadnavis… pic.twitter.com/Sh3MuST96g — Ritu Tawde (@TawdeRitu) April 18, 2026

नागरिकों को दी चेतावनी

इस अवसर पर महापौर रितु तावड़े ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद बचाव करने से बेहतर है कि पहले ही सुरक्षा उपाय अपनाए जाएं।

फायर ऑडिट और जागरूकता जरूरी

उन्होंने सुझाव दिया कि सभी नागरिक समय-समय पर फायर ऑडिट कराएं और गैस लीकेज जैसी संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहें। सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें :- 370 वर्ग किमी में बसेगा नया शहर KSC New Town, जमीन मालिकों को 3 मुआवजा विकल्प

सुरक्षा के लिए साझा प्रयास जरूरी

महापौर ने स्पष्ट किया कि शहर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों दोनों का सहयोग जरूरी है। आधुनिक तकनीक और जागरूकता के साथ ही मुंबई को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Mumbai fire brigade upgrade new stations safety plan 2034

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 09:54 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Ritu Tawde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.