लेबनान की मदद को उतरे मैक्रों, 10 करोड़ यूरो का पैकेज देगा फ्रांस
लेबनान की मदद करने को फ्रांस आगे आया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों लेबनान की मदद ने गुरुवार को यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि उनका देश लेबनान की मदद के लिए 10 करोड़ यूरो यानी 10.8 करोड़ डॉलर का सहायता पैकेज देगा।
- Written By: साक्षी सिंह
इमैनुअल मैक्रों
पेरिस: लेबनान की मदद करने को फ्रांस आगे आया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों लेबनान की मदद ने गुरुवार को यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि उनका देश लेबनान की मदद के लिए 10 करोड़ यूरो यानी 10.8 करोड़ डॉलर का सहायता पैकेज देगा।
मैक्रों ने कहा कि लेबनान के लोगों के लिए तत्काल व्यापक सहायता की जरूरत है जिनमें युद्ध से विस्थापित हुए हजारों लोग तथा उन्हें शरण दे रहे समुदाय दोनों शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:-श्रीलंका में इजरायली नागरिकों पर हो रही थी आतंकवादी हमले की साजिश, दो संदिग्ध गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
धधक रहा यूरोप! फ्रांस और स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा घर, जलकर खाक हुए लाखों हेक्टेयर जंगल
फ्रांस और स्पेन के जंगलों में भड़की भीषण आग, 2 लाख लोग पलायन को मजबूर; स्पेन में पहली बार नेशनल इमरजेंसी
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तांडव, जून की हीटवेव से अनुमान से अधिक लोगों की मौत
2500 लोगों की हो चुकी है मौत
हिजबुल्ला और इजरायल के बीच युद्ध के कारण लेबनान में दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। 2500 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आर्थिक संकट गहरा गया है।
ये भी पढ़ें:-जस्टिन ट्रूडो का ये ऐलान विदेशियों के लिए बढ़ाई मुश्किल, भारतीयों को हो सकता है बड़ा नुकसान
संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान के लिए 42.6 करोड़ डॉलर की सहायता की जरूरत बताई है। लेबनान की संप्रभुता को बहाल करने और इसकी संस्थाओं को मजबूत करने में भी फ्रांस मदद करना चाहता है। (एजेंसी)
