Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीरियल ब्लास्ट से दहली लेबनान की राजधानी; 2 हजार से ज्यादा लोग घायल, पेजर ने फैला दी दहशत

लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों से सड़कों पर अफरातफरी मच गई। संचार के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पेजर में सिलसिलेवार धमाके हुए। इस धमाके में हिजबुल्लाह के लड़ाकों, आम लोगों, और डॉक्टर समेत 1,000 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 17, 2024 | 10:21 PM

सीरियल ब्लास्ट से दहली लेबनान की राजधानी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेरूत: लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों से सड़कों पर अफरातफरी मच गई। संचार के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पेजर में सिलसिलेवार धमाके हुए। इस धमाके में हिजबुल्लाह के लड़ाकों, आम लोगों, और डॉक्टर समेत 2 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिजबुल्लाह के 2 लड़ाकों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जेब में रखे कई पेजर में विस्फोट होने से शहर में भगदड़ मच गई।

पेजर में शुरुआती धमाकों के बाद करीब एक घंटे तक पूरे शहर में धमाके होते रहे। ये धमाके मंगलवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे हुए। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पेजर डिवाइस में धमाके कैसे हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- चीन को धूल चटाने आ गया सबसे खतरनाक तूफान ‘बेबिन्का’, शंघाई से 4 लाख से ज्यादा लोगों को किया गया विस्थापति

सम्बंधित ख़बरें

Israel Airstrikes Lebanon: हिजबुल्ला-हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, बेका घाटी में भारी तबाही

ट्रंप ने दिया ‘ग्रीन सिग्नल’… नेतन्याहू को मिल गई खुली छूट, क्या लेबनान में फिर छिड़ेगा महायुद्ध?

लेबनान में इजरायल के हवाई हमले, हिज्बुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

हिज्बुल्लाह पर सीधा वार! अमेरिका ने लेबनान को दिया बड़ा सैन्य पैकेज, मिडिल ईस्ट में बदल जाएगा खेल?

ईरानी राजदूत भी घायल

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार इस सिलसिलेवार विस्फोट में लेबनान में ईरानी राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल हो गए। तीन सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में फटे पेजर हिजबुल्लाह द्वारा हाल के महीनों में लाए गए बिल्कुल ही नए मॉडल के थे।

शहर में दहशत का माहौल

सीरियल धमाकों के बाद हिजबुल्लाह के गढ़ बेरूत के दक्षिणी इलाकों में एंबुलेंस दौड़ती नजर आईं। धमाकों के बाद दहशत का माहौल है। एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि लेबनान के दक्षिणी भाग में कई पेजर फटे हैं। सीरियल धमाकों में घायल लोग दर्द से चीखते नजर आए। सड़कों और बाजारों में अफरातफरी का माहौल है। घायलों को उनके परिजन मोटरसाइकिल और कारों से अस्पताल ले जाते नजर आए।

चेहरे, आंखों और हाथ-पैरों से बह रहा खून

देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित नबातियेह पब्लिक हॉस्पिटल के प्रमुख हसन वाज़नी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि उनके अस्पताल में करीब 40 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों के चेहरे, आंखों और हाथ-पैरों से खून बह रहा है।

यह भी पढ़ें:- Earthquake in Canada: कनाडा में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई

Lebanon capital rocked by serial blasts more than one thousands people injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2024 | 09:27 PM

Topics:  

  • Hezbollah
  • Lebanon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.