Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लेबनान: शरणार्थियों को ले जा रही नौका डूबी, एक की मौत

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Apr 24, 2022 | 10:11 AM

File photo

Follow Us
Close
Follow Us:

बेरूत: लेबनान तट से दूर करीब 60 शरणार्थियों को ले जा रही एक नौका शनिवार रात को डूब गयी। हादसे में एक लड़की की मौत हो गयी और 44 लोगों को बचा लिया गया है,जबकि शेष लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्री अली हामेह ने बताया कि एक लड़की के शव के साथ ही 17 लोगों को तट पर लाया गया। उन्होंने बताया कि लेबनान की नौसेना ने बाद में 28 अन्य लोगों को बचा लिया।

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हामेह ने टेलीफोन पर बताया, ‘‘बाकी लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चल रहा है।” उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों के पास शरणार्थियों की वास्तविक संख्या नहीं है क्योंकि वे गैरकानूनी रूप से देश से रवाना हुए थे। हालांकि, लेबनानी रेड क्रॉस ने बताया कि नौका में करीब 60 शरणार्थी सवार थे।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप ने दिया ‘ग्रीन सिग्नल’… नेतन्याहू को मिल गई खुली छूट, क्या लेबनान में फिर छिड़ेगा महायुद्ध?

लेबनान में इजरायल के हवाई हमले, हिज्बुल्लाह के ठिकानों को बनाया निशाना; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

हिज्बुल्लाह पर सीधा वार! अमेरिका ने लेबनान को दिया बड़ा सैन्य पैकेज, मिडिल ईस्ट में बदल जाएगा खेल?

इजरायल ने किया लेबनान पर अटैक, हिज्बुल्लाह के चीफ ऑफ स्टाफ का खात्मा; अब मिडिल ईस्ट में होगी महाजंग

कई वर्षों तक लेबनान शरणार्थियों को शरण देता रहा है लेकिन अक्टूबर 2019 में देश में आर्थिक मंदी शुरू होने के बाद से सैकड़ों लोग नौकाओं से यूरोप रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के कार्यालय ने बताया कि नौका लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली के समीप कलामाउन शहर से रवाना होने के तुरंत बाद डूब गयी। मिकाती के कार्यालय ने कहा कि इस घटना के बाद लेबनान की सेना और प्राधिकारी अत्यधिक चौकन्ना हैं। (एजेंसी)

Lebanon boat carrying refugees sinks one dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2022 | 10:11 AM

Topics:  

  • Lebanon
  • Lebanon News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.