अल्बानिया की AI मिनिस्टर हुई प्रेग्नेंट...एक-दो नहीं 83 बच्चों को देगी जन्म, खुलासे से दुनिया हैरान

Diella Albania AI News: अल्बानिया की AI मंत्री डिएला 83 नए AI सहयोगियों को जन्म देने वाली हैं, जो संसद के सदस्यों की कार्यवाही रिकॉर्ड करेंगे और नीति-निर्माण में मदद देंगे।
अल्बानिया की AI मिनिस्टर हुई प्रेग्नेंट...एक-दो नहीं 83 बच्चों को देगी जन्म, खुलासे से दुनिया हैरान
अल्बानिया कीन एआई मंत्री डिएला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Diella Albania AI Minister Pregnet: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित ग्लोबल डायलॉग कॉन्फ्रेंस के दौरान अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मंत्री, डिएला, गर्भवती हैं और जल्द ही 83 AI सहयोगियों को जन्म देंगी। यहाँ उन्होंने गर्भवती शब्द का इस्तेमाल प्रतीकात्मक रूप में किया, जिसका मतलब है कि डिएला अब 83 नए AI असिस्टेंट मॉड्यूल तैयार कर रही हैं, जो अल्बानियाई संसद के हर सांसद के साथ काम करेंगे।

प्रधानमंत्री रामा के मुताबिक, 2026 तक संसद के सभी 83 सदस्यों को अपना-अपना AI सहयोगी मिलेगा। ये AI मॉड्यूल्स सत्र की पूरी कार्यवाही रिकॉर्ड करेंगे, भाषणों के नोट्स तैयार करेंगे और सांसदों को नीति-निर्माण में मदद देंगे। यदि कोई सांसद किसी सत्र में मौजूद नहीं हो पाता, तो उसका AI असिस्टेंट तुरंत उसे जानकारी देगा कि क्या चर्चा हुई और किन मुद्दों पर प्रतिक्रिया देनी है। ये AI असिस्टेंट्स डिएला से प्रशिक्षित होंगे, यानी वे डिएला की डिजिटल संतानें होंगी।

सितंबर 2024 में की गई थी नियुक्त

डिएला (DIELA) को सितंबर 2024 में अल्बानिया की पहली AI मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। यह वर्चुअल महिला अवतार पारंपरिक अल्बानियाई परिधान में दिखाई देती है। डिएला का नाम अल्बानियाई में सूरज का प्रतीक है। जनवरी 2024 में इसे e-Albania प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च किया गया, जो नागरिकों को सरकारी सेवाएं, दस्तावेज और परमिट ऑनलाइन प्राप्त करने में मदद करता है।

प्रधानमंत्री रामा ने बताया कि डिएला का मकसद केवल डिजिटल सेवाएं देना नहीं है, बल्कि सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी को नई दिशा देना है। अब डिएला सार्वजनिक खरीद प्रणाली की निगरानी भी करेगी। हर सरकारी टेंडर, अनुबंध और फंडिंग उसके नियंत्रण में होगी, जिससे कोई भी सौदा छिपा नहीं रह सकेगा। नागरिक यह देख पाएंगे कि पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है। डिएला की निगरानी में भ्रष्टाचार की संभावना काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

भ्रष्टाचार पर लगाम

अल्बानियाई सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक अनोखी पहल के तहत एक कृत्रिम डिएला को नियुक्त किया था। डिएला को सार्वजनिक वित्त पोषित परियोजनाओं की निगरानी रखने और सरकारी निविदाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com