भगवान की सुरक्षा में भी नहीं बचेगा कोई, किम ने दिखाया दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्चर

North Korea News: किम जोंग ने बड़े न्यूक्लियर रॉकेट लॉन्चर की बैटरी दिखाई है। उन्होंने कहा कि जब इस हथियार का इस्तेमाल किया जाएगा तो असल में कोई भी ताकत भगवान की सुरक्षा में भी नहीं बच सकेगा।
kim-jong-un-unveils-worlds-largest-rocket-launcher-north-korea-military-power
किम जोंग और लॉन्चर।
Published on: 
Updated on: 

North Korea 600 mm Rocket Launcher : नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। तानाशाह किम जोंग उन ने अपने अपग्रेडेड 600mm रॉकेट लॉन्चर सिस्टम की एक पूरी बैटरी का प्रदर्शन किया है। इस हथियार की मारक क्षमता 400 किलोमीटर तक है और इसमें परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता भी बताई जा रही है।

इस हथियार की तारीफ करते हुए किम ने कहा कि जब इसका इस्तेमाल होगा तो भगवान की सुरक्षा में भी कोई नहीं बच सकता। उन्होंने इसे स्ट्रेटेजिक मिशन के लिए बिल्कुल सही बताते हुए कहा कि यह हथियार अपनी विनाशकारी ऊर्जा को एक जगह केंद्रित करके अचानक और एक साथ हमला करके टारगेट को राख में बदल सकता है।

दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम

अमेरिका ने इस हथियार को KN-25 नाम दिया है। 600mm कैलिबर और करीब आठ मीटर लंबाई के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम है। हर रॉकेट का वजन लगभग तीन टन होने का अनुमान है। यह नया अपग्रेडेड वर्शन पहले के मॉडल से काफी अलग दिखता है। 2024 में इसे एक नया चेसिस मिला, जो KN-23 शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल में इस्तेमाल होने वाले चेसिस जैसा है। KN-25 की 400 किलोमीटर की मारक क्षमता इसे खासतौर पर खतरनाक बनाती है क्योंकि इसकी जद में पूरा दक्षिण कोरिया आ जाता है। यह हथियार पारंपरिक आर्टिलरी और टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल के बीच की लकीर को मिटा देता है।

परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम

शुरुआत में इसे सिर्फ हाई-एक्सप्लोसिव वॉरहेड ले जाने वाला बताया गया था, लेकिन बाद में इसे नॉर्थ कोरिया के उन हथियारों की सूची में शामिल किया गया जो टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम हैं। किम ने इसे स्ट्रेटेजिक मिशन के लिए उपयुक्त बताया, जो प्योंगयांग की भाषा में परमाणु क्षमता का संकेत माना जाता है। इसमें एक नया नेविगेशन और कंट्रोल सिस्टम भी लगाया गया है, जिसे बाहरी इलेक्ट्रॉनिक हस्तक्षेप से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अपग्रेड हथियार की सटीकता बढ़ाने और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के खतरे को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

हथियार का प्रदर्शन राजनीतिक संदेश भी

इस हथियार का प्रदर्शन रूलिंग पार्टी की एक बड़ी कांग्रेस से ठीक पहले किया गया है, जहां किम जोंग उन से भविष्य की सैन्य प्राथमिकताएं घोषित करने की उम्मीद है। विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रदर्शन महज सैन्य नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com