अचानक चीन पहुंचे किम जोंग उन, चीनी नेता वांग हुनिंग से की मुलाकात, दक्षिण कोरिया में बढ़ी हलचल

Kim Jong Un: किम जोंग उन ने चीन के डांडोंग शहर का अचानक दौरा कर वांग हुनिंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
Kim Jong Un China Visit
किम जोंग उन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • किम जोंग उन ने चीन के डांडोंग शहर का दौरा किया

  • वांग हुनिंग से मुलाकात में द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर दिया

  • किम ने कोरियाई युद्ध में शहीद चीनी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

Kim Jong Un China Visit: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने चीन के साथ अपने देश के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने शनिवार को चीन के सीमावर्ती शहर डांडोंग का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चीन के वरिष्ठ नेता वांग हुनिंग से मुलाकात की ।

दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के हवाले से यह खबर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन के साथ सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी और उत्तर कोरियाई सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी चीन पहुंचे थे। इनमें विदेश मंत्री चो सोन हुई, किम की बहन किम यो जोंग और पार्टी के वरिष्ठ नेता जो योंग वोन शामिल थे। चीन की ओर से विदेश मंत्री वांग यी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे।

सितंबर 2025 के बाद किम की पहली चीन यात्रा

यह सितंबर 2025 के बाद किम जोंग उन की चीन की पहली ज्ञात यात्रा है। इससे पहले वह द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के  मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने बीजिंग गए थे। उस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की थी। वर्ष 2011 में सत्ता संभालने के बाद किम का यह छठा चीन दौरा है।

Kim Jong Un China Visit
फ्रांस प्रदर्शन में उतरे एवेंजर्स, पेरिस की सड़कों पर नजर आए ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका, VIDEO वायरल

कोरियाई युद्ध में शहीद चीनी सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

चीन यात्रा के दौरान किम जोंग उन ने 1950 से 1953 के बीच हुए कोरियाई युद्ध में हिस्सा लेने वाले चीनी सैनिकों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि चीन कोरियाई युद्ध में अपनी भागीदारी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है।

KCNA की रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया उन चीनी नागरिकों के योगदान को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने अपना खून बहाकर उत्तर कोरियाई क्रांति का समर्थन किया था। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संघर्षों से बने रिश्तों और पारंपरिक मित्रता को लगातार मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Kim Jong Un China Visit
पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनाव! हूतियों ने सऊदी अरब के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हमलों का दावा किया

जिनपिंग के निर्देश पर आयोजित भोज में हुए शामिल

किम जोंग उन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निर्देश पर वांग हुनिंग की ओर से आयोजित भोज में भी भाग लिया। इसके अलावा उन्होंने डांडोंग स्थित एक बस कारखाने का दौरा किया।

इस दौरान वांग हुनिंग ने किम को राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किम की यह यात्रा चीन और उत्तर कोरिया के बीच पारंपरिक मित्रता को बनाए रखने और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com