कनाडा में हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तानियों का हमला, श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट, वीडियो में कैद हुई घटना
कनाडा में हिंदू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह हमला कुछ लोग खालिस्तानी झंडे लेकर कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला (सौ. सोशल मीडिया)
ओटावा: कनाडा में हिंदू सभा मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। यह हमला कुछ लोग खालिस्तानी झंडे लेकर कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। खालिस्तानियों द्वारा हिन्दू श्रद्धालुओं पर हुए इस हमले की निंदा की जा रही है। इस घटना को लेकर भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने भी वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों की हिंसा को लेकर बात कही है।
A red line has been crossed by Canadian Khalistani extremists today.
The attack by Khalistanis on the Hindu-Canadian devotees inside the premises of the Hindu Sabha temple in Brampton shows how deep and brazen has Khalistani violent extremism has become in Canada.
I begin to feel… pic.twitter.com/vPDdk9oble — Chandra Arya (@AryaCanada) November 3, 2024
हिंदू सभा मंदिर पर हमला
ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर के अंदर कुछ खालिस्तानी समर्थक लोग हिंदू कनाडाई भक्तों पर हमला करने लगते हैं। इस घटना को लेकर कनाडाई संसद सदस्य चंद्र आर्य ने हिंसा की निंदा की और साथ में यह भी कहा कि खालिस्तानी चरमपंथियों ने रेड लाइन क्रॉस कर दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कनाडा में चरमपंथियों को खुली छूट मिल गई है। उन्होंने साथ में यह भी लिखा कि खालिस्तानी हिंसक चरमपंथी कितना गहरा और खतरनाक है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कनाडा के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। क्योंकि मंदिर में जब यह घटना हुई उस दौरान कोई सुरक्षा गार्ड या पुलिस कर्मी नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में पुलिस पर भी खालिस्तानियों को बचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस ने किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
NATO Spy: बेल्जियम में नाटो मिलिट्री हेडक्वार्टर में जासूसी? कनाडा की महिला इंटर्न हुई गिरफ्तार
Canada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
ट्रंप ने कनाडा पर फोड़ा 50% का टैरिफ बम, ट्रेड वॉर की आहट से वैश्विक बाजार में मची खलबली
दुनिया के 10 सबसे रहस्यमयी बगीचे, जिनके राज आज तक नहीं सुलझ पाए
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में दिवाली के बाद आतिशबाजी की शुरुआत, आप भी देख सकते हैं आज रात ये खूबसूरत नजारा
कनाडा के प्रधानमंत्री ने क्या कहा
इस घटना को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी निंदा की है। उन्होंने लिखा कि बैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हिंसा की घटना स्वीकार्य नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर कनाडाई को सुरक्षित माहौल में खुलकर अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है। उन्होंने समुदाय की सुरक्षा और घटना की जांच के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए पील रीजनल पुलिस का धन्यवाद भी दिया।
