अंतरिक्ष में दिवाली के बाद आतिशबाजी की शुरुआत, आप भी देख सकते हैं आज रात ये खूबसूरत नजारा

बता दें कि टॉरिड्स अपनी धीमी गति से चलने और चमकीले आग के गोले के लिए जाने जाते हैं। नवंबर की शुरुआत में यह अपने चरम पर होंगे। चमकीले उल्काओं के कारण अंतरिक्ष में शानदार नजारा प्रस्तुत कर सकता है।
अंतरिक्ष में दिवाली के बाद आतिशबाजी की शुरूआत, आप भी देख सकते हैं आज रात ये खूबसूरत नजारा
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

Cosmic Events: दिवाली पर आसमान में होने वाली आतिशबाजी का मजा सभी ने लिया होगा। लेकिन अब अंतरिक्ष में भी आतिशबाजी शुरू होने वाली है। इस शानदार चीज का नजारा आप आज यानी 04 नवंबर को रात में देख सकते हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को टॉरिड्स उल्का बौछार उल्कापात के बेहतरीन नजारे पेश करेगी। इसके अलावा इस महीने 17 नवंबर को लियोनिड्स उल्कापात भी अपने चरम पर होगा। नवंबर को अंतरिक्ष में तमाम ऐसी आकर्षक घटनाएं होने वाली हैं। जिसे देखने का लुत्फ लिया जा सकता है।

बता दें कि टॉरिड्स अपनी धीमी गति से चलने और चमकीले आग के गोले के लिए जाने जाते हैं। नवंबर की शुरुआत में यह अपने चरम पर होंगे। चमकीले उल्काओं के कारण अंतरिक्ष में शानदार नजारा प्रस्तुत कर सकता है।

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को पूर्णिमा के दिन इस साल का अंतिम सुपरमून नजर आने वाला है। इस दौरान पृथ्वी और चांद की अधिकतम दूरी लगभग चार लाख छह हजार किमी के मुकाबले आज रात 45000 किमी निकट आ जाएगा। वह लगभग 4 लाख 61000 किमी की दूरी पर नजर आएगा। यह सामान्य से करीब 8 प्रतिशत बड़ा होगा और 14 प्रतिशत ज्यादा चमकीला नजर आएगा। लियोनिड्स उल्कापात 17 और 18 नवंबर को होगा और इस दौरान यह अपने चरम पर पहुंचेगा और बेहतरीन नजारे दर्शाएगा।

मर्करी दिखेगा सबसे चमकीला

सूर्यास्त के तुरंत बाद 16 नवंबर को बुध ग्रह पश्चिमी आकाश में क्षितिज के ऊपर सबसे उच्चतम बिंदु पर पहुंच जाएगा। इस दौरान शाम के समय इसे अधिक समय तक देखा जा सकता है। यह काफी चमकीला दिखेगा।

पृथ्वी और यूरेनस की दूरी होगी कम

पृथ्वी और यूरेनस के बीच की अधिकतम दूरी भी कम होती नजर आएगी। पृथ्वी और यूरेनस के बीच की दूरी करीब 3 अरब 20 करोड़ किलोमीटर होती है लेकिन 17 नवंबर को यह दूरी घट जाएगी और 60 करोड़ किमी निकट आकर करीब 2 अरब 60 करोड़ किलोमीटर पर नजर आएगा। इस दौरान रात के समय यह ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब और सूर्य के प्रकाश से पूरी तरह प्रकाशित होगा। साल के इस दिन इसे देखने का सबसे अच्छा समय होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com