ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Keir Starmer Resigns: ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की कुर्सी खतरे में आ गई है। प्रधानमंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी के इस्तीफे के बाद अब चर्चा है कि स्टार्मर भी पद छोड़ सकते हैं। लेबर पार्टी के कई सांसद उनके खिलाफ नाराज बताए जा रहे हैं। मॉर्गन मैकस्वीनी ने अमेरिका के विवादित एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद इस्तीफा दिया है।
ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार है, जिसके पास हाउस ऑफ कॉमन्स की 650 में से 404 सीटें हैं। द टेलीग्राफ के अनुसार, मैकस्वीनी के इस्तीफे के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि कीर स्टार्मर को भी इस्तीफा देना पड़ सकता है। पार्टी के अंदर इसकी तैयारी शुरू हो गई है, हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
ब्रिटेन में आम चुनाव 2024 में हुए थे। इस चुनाव में लेबर पार्टी ने ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हराया था और कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन अब मात्र 18 महीने बाद उनकी कुर्सी खतरे में दिख रही है।
यह भी पढ़ें: इजरायली राष्ट्रपति का ऑस्ट्रेलिया दौरा, यहूदियों पर हुए आतंकी हमले के बाद पहली पहुंचे सिडनी
ब्रिटेन में सरकार बनाने के लिए 326 सांसदों की आवश्यकता होती है। फिलहाल लेबर पार्टी के पास 404 सीटें हैं। अगर कम से कम 80 सांसद पार्टी की बैठक में स्टार्मर के खिलाफ खड़े हो जाते हैं, तो वे अल्पमत में आ जाएंगे और सार्वजनिक तौर पर पार्टी की किरकिरी हो सकती है।