चर्च में घुसे बंदूकधारी, कई मिनट तक बरसाईं गोलियां; जॉर्डन में 7 की मौत

Jordan Church Attack: जॉर्डन के कराक प्रांत में चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हुए। राजा अब्दुल्ला ने हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही।
Jordan Church Attack
घटनास्थल की तस्वीरSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जॉर्डन के कराक प्रांत के हमूद कस्बे में अंतिम संस्कार के दौरान हमला।

  • गोलीबारी में सात लोगों की जान गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए गए।

  • राजा अब्दुल्ला ने हमले के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प जताया।

Jordan Church Attack Video: जॉर्डन के दक्षिणी प्रांत कराक में शुक्रवार (23 अक्टूबर) को उस समय दहशत फैल गई, जब एक चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में कम से कम 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राजधानी अम्मान से करीब 145 किलोमीटर दूर हमूद कस्बे के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों पर हमलावरों ने कई मिनट तक गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से वहां भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही जॉर्डन के सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया।

रिपोर्टों के मुताबिक, गोलीबारी एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान हुई। सरकारी टीवी चैनल 'अल-ममलका' के अनुसार, चर्च के पास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और वे संदिग्धों की तलाश में जुटे हैं। चैनल ने बताया कि कराक के हमूद चर्च में अंतिम संस्कार के जुलूस के दौरान कुछ बंदूकधारी एक गाड़ी से उतरे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में सात लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है।

हमले का VIdeo आया सामने

'अल-ममलका' पर प्रसारित एक वायरल वीडियो में तीन लोग फुटपाथ से चर्च की ओर गोलीबारी करते दिखाई दिए। यह एक सुरक्षा कैमरे की रिकॉर्डिंग थी। वीडियो में हमलावर पेड़ों और एक छोटी दीवार के पीछे छिपते नजर आए। इसके बाद वे चर्च के प्रवेश द्वार की ओर दौड़ पड़े।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए खालिद बुरकान ने 'अल-ममलका' को बताया कि वहां दर्जनों लोग मौजूद थे। इसी दौरान कम से कम दो लोगों ने कई मिनट तक गोलीबारी की। इनमें से एक के पास राइफल और दूसरे के पास पिस्तौल थी। कराक में ईसाई समुदाय की आबादी है, हालांकि यहां वे अल्पसंख्यक हैं।

Jordan Church Attack
Times Square Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भारी अफरा-तफरी

हमारी एकता के सामने टिक नहीं पाएंगे

जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने एक बयान में कहा, "कराक में हुए आतंकी हमले का बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा। जो लोग यह गलतफहमी पाले हुए हैं कि वे अपनी गोलियों से जॉर्डन के लोगों को बांट सकते हैं, वे हमारी एकता के सामने टिक नहीं पाएंगे।"

Navbharat Live
navbharatlive.com