- Hindi News »
- World »
- Jd Vance Immigration Row Wife Usha Indian Origin Controversy
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर बवाल: लोग बोले- ‘पत्नी उषा और बच्चों को भारत कब भेज रहे?’
Vance Wife Indian: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को "अमेरिकी सपने की चोरी" बताया, जिस पर सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने पूछा अपने परिवार को भारत कब भेज रहे?
- Written By: प्रिया सिंह

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
JD Vance Anti Immigrant Comments: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने अप्रवासियों को “अमेरिकी सपने” का चोर बताते हुए दावा किया कि वे अमेरिकी लोगों के अवसर छीन रहे हैं। इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, क्योंकि वेंस की पत्नी उषा वेंस भारतीय मूल की हैं, जिसके कारण उनकी आलोचना हो रही है। लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि भारतीय मूल की पत्नी और बच्चों को लेकर वे इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं।
‘इमिग्रेसन अमेरिकी सपने की चोरी है’, वेंस का विवादास्पद बयान
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रवासियों पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा कि अमेरिका में हो रहा बड़े पैमाने पर प्रवासन दरअसल “अमेरिकी सपने की चोरी है”। उन्होंने तर्क दिया है कि जो लोग बाहर से अमेरिका आ रहे हैं, वे यहां के मूल लोगों से उनके अवसर छीन रहे हैं। वेंस ने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग अन्यथा सुझाव देते हैं, उन्हें पुराने सिस्टम से अमीर बने लोग पैसे देते हैं। यह टिप्पणी उन्होंने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के वीडियो के जवाब में की, जिसने हाल ही में प्रवासियों के काम पर न जाने की बात कही थी।
Mass migration is theft of the American Dream. It has always been this way, and every position paper, think tank piece, and econometric study suggesting otherwise is paid for by the people getting rich off of the old system. https://t.co/O4sv8oxPVO — JD Vance (@JDVance) December 7, 2025
पत्नी भारतीय मूल की, फिर आलोचना क्यों?
वेंस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आलोचना का मुख्य कारण यह है कि जेडी वेंस की शादी भारतीय मूल की उषा वेंस से हुई है। भले ही उषा का जन्म अमेरिका में हुआ हो, लेकिन उनके माता-पिता भारत से अमेरिका आए थे। वेंस और उषा के तीन बच्चे भी हैं। यूजर्स इसी बात को लेकर वेंस को पाखंडी बता रहे हैं और उन पर सवाल उठा रहे हैं कि जिस उपराष्ट्रपति का अपना परिवार अप्रवासी पृष्ठभूमि से आता है, वह खुद प्रवासन की आलोचना कैसे कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Green Card Rule: अमेरिका का नया और सख्त नियम, ग्रीन कार्ड के लिए अब वापस लौटना होगा स्वदेश
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…पुलिस के विरोध बाद भी मिली 3 दिन की जमानत, करना होगा ये काम
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
‘बच्चों और पत्नी को भारत कब भेज रहे?’ सोशल मीडिया पर सवाल
वेंस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने सीधे पूछा कि क्या उनकी पत्नी भारत से आए अप्रवासी परिवार से नहीं हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने वेंस पर सीधा हमला करते हुए लिखा, “इसका मतलब है कि आपको उषा, उनके भारतीय परिवार और अपने द्विजातीय बच्चों को भारत वापस भेजना होगा। जब आप उनके लिए हवाई जहाज का टिकट खरीदें तो हमें बताएं।”
यह भी पढ़ें: जापान में बड़ा भूकंप, 7.6 की तीव्रता से कांपा देश, 10 फीट तक ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी
इस तरह के कमेंट्स से यह साफ है कि वेंस के बयान को उनके निजी पारिवारिक जीवन से जोड़कर देखा जा रहा है और यूजर्स उन्हें एक उदाहरण पेश करने की चुनौती दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी पत्नी और बच्चे भी ‘अमेरिकी सपने को चुरा रहे’ हैं। यह पूरा मामला अमेरिकी राजनीति में प्रवासन के मुद्दे पर चल रहे गहरे मतभेद को उजागर करता है।
Jd vance immigration row wife usha indian origin controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई
May 23, 2026 | 11:58 AMChina Coal Mine Blast: कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
May 23, 2026 | 11:55 AMThane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुती में बढ़ी सियासी हलचल
May 23, 2026 | 11:52 AMतमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
May 23, 2026 | 11:52 AMनासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














