-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Voting Local Body Elections 2025 Today 2 December Mahayuti Mva
कहीं महायुति बनाम MVA तो कहीं फ्रेंडली फाइट्स…महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज
- Written By: अर्पित शुक्ला
Maharashtra Local Body Elections Voting: महाराष्ट्र में 2 दिसंबर यानी आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग है, 242 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे।

कहीं महायुति बनाम MVA तो कहीं फ्रेंडली फाइट्स...महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज
Maharashtra Nikay Chunav Voting Today: महाराष्ट्र में 2 दिसंबर यानी आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। 242 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों में मतदान होना है, जिनके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन और शिकायतों से जुड़ी समस्याओं के कारण 20 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि अंतिम समय पर चुनाव टालना बाकी उम्मीदवारों के लिए अनुचित है।
वोटर लिस्ट पर विपक्ष का हमला तेज
चुनाव से पहले विपक्ष महायुति सरकार पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा है कि SIR के बहाने एनडीए “वोट चोरी” की योजना बना रहा है और संसद में हर अहम मुद्दे पर चर्चा ज़रूरी है। विपक्ष के आरोपों के बाद बीएमसी ने वोटर लिस्ट सुधार का एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। डुप्लीकेट नाम हटाने और गलत वार्ड में आए वोटरों को सही जगह स्थानांतरित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे चलाया जा रहा है। बीएमसी मुख्यालय और सभी 24 वार्डों में वोटर सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
मुंबई में 11 लाख डुप्लीकेट वोटर मिले
बीएमसी ने स्वीकार किया है कि मुंबई के 1.03 करोड़ वोटरों में से 11 लाख से अधिक नाम डुप्लीकेट हैं। करीब 4.33 लाख वोटरों के नाम दो से ज्यादा बार दर्ज पाए गए हैं। सिर्फ H-वेस्ट वार्ड में ही 27,000 डुप्लीकेट नाम मिले हैं। अधिकारी उम्र, जेंडर और फोटो के आधार पर एक-एक प्रविष्टि की जांच कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
जंतर-मंतर आंदोलन पर मंत्री बावनकुले का हमला: युवाओं को भड़काया जा रहा, पथराव के इरादे से लाए गए थे पत्थर
विद्यार्थियों का संघर्ष, हमारा संघर्ष: NEET मुद्दे व दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ नागपुर कांग्रेस का प्रदर्शन
छात्राओं के कपड़े तक फाड़े, पुलिस का रवैया क्रूर और अमानवीय: लाठीचार्ज की घटना पर अनिल देशमुख का गंभीर आरोप!
विपक्ष में एकजुटता, सरकार पर तंज
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर हमला करते हुए दावा किया कि बीजेपी, शिंदे गुट के विधायकों को तोड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि शिंदे की शिवसेना “अमित शाह का तैयार किया हुआ गुट” है और जल्द ही इसमें बड़ी टूट देखने को मिलेगी। राउत ने कहा कि सिर्फ पैसों के सहारे चुनाव लड़ना लोकतंत्र नहीं है। फडणवीस का खेल शिंदे समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रविंद्र चव्हाण को बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष इसी उद्देश्य से बनाया गया है।
सरकार बोली विपक्ष पहले से बहाने ढूंढ रहा
फडणवीस सरकार ने विपक्ष के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि चुनाव हारने की आशंका विपक्ष को अभी से परेशान कर रही है, इसलिए वह लगातार बहाने बना रहा है। 2 दिसंबर को होने वाली वोटिंग से पहले प्रशासन और राजनीतिक दल पूरी तरह सक्रिय हैं। अब सभी की नजरें 3 दिसंबर को आने वाले परिणामों पर टिकी हैं।
शिंदे-फडणवीस ने अनबन की खबरों को नकारा
नगर निगम चुनावों के दौरान महायुति में चल रही खींचतान के बीच शिंदे और फडणवीस ने गठबंधन में किसी भी प्रकार की अनबन से इनकार किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि वे उन कार्यकर्ताओं के समर्थन में कैंपेन कर रहे हैं जो हमेशा गठबंधन की मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- विपक्ष SIR पर चर्चा के लिए अड़ा, सरकार पीछे हटने को नहीं तैयार…संसद सत्र के दूसरे दिन भी संग्राम!
हाल ही में 2025 में महाराष्ट्र लोकल बॉडी चुनावों से पहले शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी नेताओं के बीच कई तनावपूर्ण घटनाएँ सामने आईं हैं। अनबन के प्रमुख कारणों में एक-दूसरे की पार्टी से नेताओं व कार्यकर्ताओं को आकर्षित करने के आरोप, सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद और चुनावों से पहले हुए नॉन-पोचिंग समझौते का उल्लंघन शामिल हैं।
Voting local body elections 2025 today 2 december mahayuti mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 07:36 PMमुझे घसीटते वक्त पुलिसवालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए…राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा!
Jul 22, 2026 | 07:32 PMफर्जी CSC आईडी से 50 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा; आगरा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय गिरोह, दो गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 07:27 PMअब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
Jul 22, 2026 | 07:27 PMएक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
Jul 22, 2026 | 07:26 PMबहुत ज्यादा, बेहिसाब लाठीचार्ज…छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के वकील, SC बार एसोसिएशन ने उठाई जांच की मांग
Jul 22, 2026 | 07:25 PMMP विधानसभा मानसून सत्र: छात्रों पर कार्रवाई से निजी विश्वविद्यालय बिल तक, तीसरे दिन हंगामे के बीच अहम फैसले
Jul 22, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














