चीन ने जापान में कर दिया बड़ा खेल..अपनी ही PM के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, उठी इस्तीफे की मांग
China Japan Tensions: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के ताइवान पर विवादित बयान के विरोध में सैकड़ों लोग उनके आवास के सामने जुटे और माफी, बयान वापसी तथा इस्तीफे की मांग की।
- Written By: अक्षय साहू
जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची के खिलाफ प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Protest Against Sanae Takaichi: जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के खिलाफ सैकड़ों नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के सामने जुटे और ताइवान पर ताकाइची की हालिया टिप्पणी के लिए उनसे माफी मांगने तथा बयान वापस लेने की मांग की। लोगों उनसे चीन के खिलाफ दिए हालिया बयान पर मांफी मांगने के लिए अपील करते हुए इस्तीफा देने के लिए कहा।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे लोग रैली स्थल पर जुटने लगे। प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन का मुख्य कारण ताकाइची का 7 नवंबर को डाइट की बैठक में दिया गया बयान था, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन द्वारा ताइवान पर बल प्रयोग जापान के लिए अस्तित्व के लिए खतरे जैसी स्थिति बन सकता है।
ताकाइची के बयान से जनता में नराजगी
इस बयान के बाद जनता में नाराजगी फैल गई। मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ताकाइची अपने बयान की जिम्मेदारी लें और प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दें। प्रदर्शनकारी हारुको ओकी ने कहा कि जब उन्होंने टेलीविज़न पर ताकाइची का बयान देखा, तो वह स्तब्ध रह गईं। उनके अनुसार, यह बयान गलत और खतरनाक राजनीतिक झुकाव दर्शाता है। उन्होंने जोड़ा, हम ऐसा प्रधानमंत्री नहीं चाहते। इतने संवेदनशील मुद्दे पर उनकी टिप्पणियों ने जनता में चिंता बढ़ा दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
एक अन्य प्रदर्शनकारी ओकहारा ने बताया कि ताकाइची के बयानों का असर जापान की पर्यटन उद्योग पर भी दिख रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में चीन से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है। उन्होंने सवाल उठाया, ताकाइची आखिर क्या हासिल करना चाहती हैं? क्यों उन्होंने ऐसा कहा जिससे पड़ोसी देश के साथ संबंध बिगड़ें?
यह भी पढ़ें: ट्रंप का खास दोस्त गिरी गाज…तख्तापलट की थी तैयारी, इस देश ने किया गिरफ्तार
सरकार के खिलाफ उतरा विपक्ष
ओकहारा ने कहा कि प्रधानमंत्री को इस विवाद से पैदा हुए कूटनीतिक और आर्थिक नतीजों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, बयान वापस लेना चाहिए और पद छोड़ देना चाहिए। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता मिजुहो फुकुशिमा भी इस रैली में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि ताकाइची की बयानबाजी ताइवान के मुद्दे को लेकर जापान को युद्ध की दिशा में ले जा रही है और ऐसा राजनीतिक रवैया स्वीकार्य नहीं है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
