जापान में बड़ा भूकंप, 7.6 की तीव्रता से कांपा देश, 10 फीट तक ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी
Japan Earthquake: जापान में 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी चेतावनी जारी। अधिकारियों ने 10 फीट तक लहरें उठने की आशंका जताई और निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा।
- Written By: अमन उपाध्याय
जापान में बड़ा भूकंप, (एआई, फोटो)
Japan Earthquake Latest News: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप दर्ज किया गया है। इसका केंद्र आओमोरी प्रांत से लगभग 80 किलोमीटर दूर समुद्र में था और इसकी गहराई लगभग 50 किलोमीटर मापी गई।
झटकों के तुरंत बाद जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। एजेंसी के अनुसार आओमोरी और होक्काइडो के तटीय इलाकों में तीन मीटर (करीब 10 फीट) तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है।
भूकंप से पैदा हुई खतरनाक लहरें
पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर (PTWC) ने भी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस भूकंप से पैदा हुई खतरनाक लहरें जापान और रूस के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं। भूकंप के केंद्र से लगभग 1,000 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी तटवर्ती क्षेत्र में सुनामी का खतरा बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिकी दूतों के आने से पहले ही इस्लामाबाद से निकले अराघची, क्या पाकिस्तान की मध्यस्थता में पड़ गई दरार?
सीजफायर के बीच लेबनान में अटैक: इजरायली हमलों में 4 की मौत, क्या फिर भड़केगी भीषण जंग?
AI का खौफ! बांग्लादेश में महिला कार्यकर्ताओं और नेताओं को डीपफेक से बनाया जा रहा निशाना, जानिए क्या है सच
समुद्री डाकुओं का आतंक, सोमालिया के पास तेल टैंकर हाईजैक; 1 भारतीय समेत 17 क्रू मेंबर बंधक
हाल के समय में दुनिया के कई देशों में भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई है। म्यांमार, तुर्की, अफगानिस्तान सहित कई देशों में हालिया झटकों ने हजारों लोगों की जान ले ली और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया।
दो बार आया भूकंप
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने जापान में आए भूकंपीय गतिविधि को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। एजेंसी के अनुसार, सोमवार शाम 7:45 बजे उत्तरी प्रशांत महासागर में 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र लगभग 60 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इसके कुछ देर बाद, रात 8:03 बजे उसी क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र भी करीब 60 किलोमीटर की गहराई में पाया गया।
EQ of M: 7.5, On: 08/12/2025 19:45:12 IST, Lat: 41.05 N, Long: 142.37 E, Depth: 60 Km, Location: North Pacific Ocean.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/tEJSNeOH9p — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) December 8, 2025
जापान में भूकंप इतने ज्यादा क्यों आते हैं?
जापान उन देशों में शामिल है जहां सबसे अधिक भूकंप दर्ज किए जाते हैं, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। यह वह भू-वैज्ञानिक क्षेत्र है जहां पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे से टकराती और खिसकती रहती हैं, जिससे लगातार भूकंप उत्पन्न होते रहते हैं।
यह भी पढ़ें:- जापान में बड़ा भूकंप, 7.6 की तीव्रता से कांपा देश, 10 फीट तक ऊंची सुनामी का अलर्ट जारी
इसी क्षेत्र में 2011 में भीषण भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें भारी जनहानि हुई थी। हालांकि इस बार अभी तक बड़े पैमाने पर किसी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर चौकसी बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
