-
शनि, 1 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Japan Aomori Earthquake Magnitude 5 8 Update Death Toll Rises
जापान में फिर कांपी धरती, आओमोरी प्रांत में 5.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप; जानें कितना हुआ नुकसान
- Written By: अमन उपाध्याय
Japan Earthquake: उत्तरी जापान के आओमोरी में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया है। मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन हालिया भूकंपों में मरने वालों का आंकड़ा अब 35 तक पहुंच गया है।

जापान के आओमोरी मे भूकंप के झटके, सांकेतिक AI Photo
Japan Aomori Earthquake: जापान में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को उत्तरी जापान के आओमोरी प्रांत में रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 11:48 बजे आया।
गनीमत यह रही कि इस बार प्रशासन की ओर से सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
80 किमी की गहराई पर था भूकंप का केंद्र
मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र आओमोरी के प्रशांत तट पर जमीन से करीब 80 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भौगोलिक दृष्टि से इसका केंद्र 41.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.0 डिग्री पूर्व देशांतर पर दर्ज किया गया। हालांकि, तत्काल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन भूकंप की तीव्रता ने स्थानीय निवासियों के बीच एक बार फिर दहशत पैदा कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; मरीन कॉर्प्स ने शुरू की जांच
पुतिन के बारूदी बवंडर के बीच ट्रंप का बड़ा झटका, नहीं मिलेगा पैट्रियट का लाइसेंस; जेलेंस्की की थमी सांसें
कीव को श्मशान बनाने पर आमादा पुतिन! 48 घंटे में रूस का दूसरा बड़ा हवाई हमला, बिछ गईं 9 लाशें
नेवी-एयरफोर्स तबाह, पर अभी भी कुछ ताकत बाकी… ईरान को ट्रंप की दोटूक धमकी- जरूरत पड़ी तो फिर ठोकेंगे
मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप का असर बरकरार
जापान के लिए यह हफ्ता काफी मुश्किल भरा रहा है। शनिवार को आया यह भूकंप, मंगलवार को क्यूशू के कुमामोटो प्रांत में आए 7.1 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद आया है। मंगलवार के उस हादसे के बाद से अब तक जापान में 170 से अधिक आफ्टरशॉक्स दर्ज किए जा चुके हैं। कुमामोटो में आए उस भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें कई पुल ढह गए और दर्जनों इमारतें मलबे में तब्दील हो गई थीं।
मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हुई
कुमामोटो प्रीफेक्चर सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार से अब तक भूकंप और संबंधित आपदाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। प्रशासन अभी भी नौ मामलों की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि यह पुष्टि की जा सके कि इन मौतों का सीधा संबंध 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से था या नहीं। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी युद्ध स्तर पर जारी है।
नए झटकों की चेतावनी
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो से तीन दिन काफी संवेदनशील हो सकते हैं, जिसमें जापान के ‘शिंदो स्केल’ पर अधिकतम 7 तीव्रता तक के भूकंप फिर से आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, पायलट ने इजेक्ट कर बचाई जान; मरीन कॉर्प्स ने शुरू की जांच
इसके साथ ही, बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों के लिए भीषण गर्मी एक बड़ी चुनौती बन गई है। विशेषज्ञों ने हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए बचाव दलों से नियमित अंतराल पर आराम करने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की अपील की है।
Japan aomori earthquake magnitude 5 8 update death toll rises
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापान में फिर कांपी धरती, आओमोरी प्रांत में 5.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप; जानें कितना हुआ नुकसान
Aug 01, 2026 | 01:35 PMगणेशपेठ बस अड्डे पर मनपा का बुलडोजर एक्शन, हॉकर्स में मची अफरा-तफरी, ठेले-सामान जब्त
Aug 01, 2026 | 01:31 PMपुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 1 और 2 अगस्त को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा सिंहगढ़ किला
Aug 01, 2026 | 01:30 PMBhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, सचिन गायधने उपाध्यक्ष पद से हटे
Aug 01, 2026 | 01:30 PMमैं सिर्फ 15 साल की हूं, प्लीज माफ कर दें… FIR दर्ज होते ही रो-रोकर मांगी माफी, PM मोदी को कहे थे अपशब्द
Aug 01, 2026 | 01:23 PMरिंग रोड केस: बिना अधिकार पत्र कोर्ट में पेश हुए सरकारी वकील तो FIR के निर्देश दे सकता है हाई कोर्ट
Aug 01, 2026 | 01:20 PMYRKKH Twist: अभिरा के सच से मिट जाएगी मुक्ति और मायरा के बीच की गलतफहमियां, लीप से पहले आएगा धमाकेदार ट्विस्ट
Aug 01, 2026 | 01:18 PMवीडियो गैलरी

सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 10:38 PM
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:15 PM
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 09:00 PM
संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने पार की हद, भड़के संतों ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 08:11 PM
भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM














